कायस्थों ने हमेशा हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है-डॉ सी बी सहाय

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। कायस्थों ने हमेशा हर क्षेत्र में अहम भूमिका का निर्वाह करते रहे हैं। आने वाले समय मे हमारी एकता भी राजनीति मे अहम भूमिका निभा सकती हैं।

बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन परिसर में 23 अप्रैल को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सीबी सहाय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा एक दूसरे के मदद के लिए आगे आना होगा।

एक दूसरे से सहयोग देने से हम आगे बढ़ सकते हैं। डॉ सहाय ने कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है कि यहां पर समाज के लोग एक दूसरे की मदद में हमेशा साथ निभाते हैं। जिस कारण आपस में तालमेल बैठा रहता है।

डॉ सहाय ने कहा कि उक्त बैठक सदस्यता अभियान बनाने को लेकर है। इसलिए हम चाहेंगे कि पूरे बोकारो जिला में जीतने ज्यादा सदस्य आप बना सके बनाए। प्रत्येक घर मे जाकर उन्हें सदस्य बनाइये, जिससे पता चले कि हम कायस्थो की संख्या कितनी है।

उन्हें कैसे मदद की जाये। बैठक मे उन्होंने स्थायी और अस्थायी सदस्य बनाने पर जोड़ दिया और कहा कि आने वाले समय मे हमारी एकता भी राजनिति मे अहम भूमिका निभा सकती हैं।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ शकुंतला कुमार ने कही कि हमें जितनी जल्दी सदस्यता अभियान बनाकर लोगों को इसमें जोड़ना होगा। इसके लिए महिला संगठन को भी आगे आना होगा। प्रदेश महासचिव निकेश लाल ने कहा कि हमें युवा संगठन को आगे लाना होगा। उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करना होगा।

जिससे वे आत्मनिर्भर होकर हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हमारी संस्था युवाओं के लिए हमेशा मदद के लिए तैयार है। प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील कुमार लाल ने कहा कि सदस्यता अभियान में हमारी टीम को आगे आना होगा। सभी को एक सूत्र में बांधकर चलना होगा। हमें एक साथ सभी को मिलाकर एक मंच पर लाना होगा, तभी हम कामयाब होंगे।

इस अवसर पर तेनुघाट पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा ने कहा कि इसी तरह से हमेशा हमें बैठक कर सभी को एक मंच पर लाना होगा, तभी हम कामयाब होंगे। बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि हमें युवाओं को रोजगार मुहैया करा कर मंच पर लाना होगा।

ताकि वह हर क्षेत्र में कामयाब हो, जिससे हम आगे बढ़ सकते हैं। मंच संचालन कर रहे बोकारो जिला संरक्षक सुधीर कुमार सिन्हा ने कहा कि हम हमेशा हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए है, मगर आज हम अपनी पुरानी परंपराओं को भूल गए हैं। उसे भी हमें याद कर अपने पूर्वजों के दिखाए राह पर चलना होगा, तभी हम आगे बढ़ सकते हैं।

बोकारो जिला महासचिव सुभाष कटरियार ने कहा कि हमें इसी तरह बैठक करना होगा और समाज के प्रबुद्ध जनों को एक साथ बैठना होगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस मंच के तहत एक सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। साथ ही अति शीघ्र मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

मौके पर विजय कुमार बबन, प्रशांत कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, विकास कुमार सिन्हा, अरुनी प्रकाश श्रीवास्तव, चितरंजन प्रसाद, संजय अंबष्ट आदि ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों को फूल- माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कायस्थ परिवार के आराध्य भगवान चित्रगुप्त महराज की फोटो पर फूल माला चढ़ाकर और उनकी स्तुति गाकर की गई। इस बैठक मे चर्चा-परिचर्चा कायस्थ जाती के उत्थान पर की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यता अभियान को लेकर बोकारो जिला सदस्यता प्रभारी रमेंद्र कुमार सिन्हा, सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार, विजय अंबष्ट, युवा प्रभारी विकास कुमार सिन्हा, सह प्रभारी नितेश कुमार सिन्हा, प्रीतिश आनंद, महिला प्रभारी डॉ शकुंतला कुमार, सह प्रभारी कंचन सहाय, शालिनी सिन्हा, ममता कटरियार, श्वेता सिन्हा का चयन किया गया ।

बैठक में संजय अंबष्ट, विनय कुमार सिन्हा, कुमार अनिमेष, राकेश कुमार, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ ददन, सौरव कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अनंत कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, आशीष रंजन, विक्की सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

 123 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *