कौटिल्य महापरिवार ने वर्चुअल मनाया भगवान परसुराम की जयंती

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार बेरमो (Verma) के सदस्यों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 मई को अपने अपने घरों में भगवान परशुराम जयंती सादगी से मनाया। परशुराम जयंती के अवसर पर वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार परशुराम जयंती के अवसर पर कौटिल्य महापारिवार के महामंत्री रविंद्र कुमार मिश्रा (Ravindra kumar mishra) की अध्यक्षता में एक वर्चुवल बैठक (कॉन्फ्रेसिंग) आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने भगवान परशुराम की जीवन पर प्रकाश डालते हुए संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को ऑनलाइन सन्देश देकर अपने घरों में भगवान परशुराम के प्रति नतमस्तक होकर उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। बताया कि भगवान परशुराम ने अत्याचार का विरोध करते हुये किस प्रकार अत्याचारीयों का अंत कर समाज को जोड़े रखा। बैठक को कौटिल्य महापरिवार के अध्यक्ष अजय कुमार झा, राम नरेश द्विवेदी, इन्द्रजीत मुखर्जी, शंकर चक्रवर्ती, अनिल चंद्र झा, बसंत पाठक आदि ने संबोधित किया। वर्चुअल बैठक में सभी ने एक स्वर में ब्राह्मण समाज के विकास व मजबूती पर बल दिया। तदोपरान्त संध्या को परशुराम अंतराष्ट्रीय कमिटी द्वारा आयोजित वर्चुवल बैठक को कौटिल्य महा परिवार से जुड़े प्रमोद शास्वत, प्रमोद पांडेय, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, ज्ञानदेव झा, आत्माराम, अजय कश्यप, संगीता देवी, महेंद्र कुमार मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया, जिसमे भगवान परशुराम जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किये जाने पर बल दिया।

 400 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *