कान्यकुब्ज ब्राह्मणों ने मनाया संकल्प दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म स्थित संतोषी माता मंदिर प्रांगण में कान्यकुब्ज ब्राह्मणों ने संकल्प दिवस मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।
कान्यकुब्ज ब्राह्मणों द्वारा 17 जनवरी को एक दिवसीय सम्मेलन एवं संकल्प दिवस मनाते हुए नवनिर्वाचित सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया। शपथ ग्रहण में ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गनक (Chairman Amresh Ganak)  ने पद व् गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मौके पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये ब्राह्मणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन तिवारी एवं संचालन केदारनाथ पंडा ने किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अमरेश गनक ने कहा कि ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने के लिए एकजुट होना आवश्यक है, ताकि झारखंड प्रदेश में ब्राह्मण समाज का डंका बज सके। विकास को लेकर गोमियां, होसिर एवं साड़म के ब्राह्मण विशेष रूप से सम्मिलित थे। जिसमें अध्यक्ष पंडित उमाशंकर तिवारी, सचिव पंडित शालिग्राम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पंडित नरेश तिवारी, उपाध्यक्ष कमला कांत तिवारी एवं धनंजय तिवारी का सभी की सहमति से चयन किया गया। समाज में कानूनी सलाहकार भी नियुक्त किया गया एवं कार्यकारिणी सदस्य का भी चयन किया गया। ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता के रूप में देव दत्त तिवारी व सुखदेव उपाध्याय को मनोनीत किया गया। अंकेक्षक मनोज तिवारी को बनाया गया। सचेतक पद में देव आनंद तिवारी व मृत्युंजय तिवारी को मनोनीत किया गया। इस मौके पर सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित थे।

 333 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *