कांवरिया एवं इस्कॉन भक्तों ने किया बाबा हरिहरनाथ की परिक्रमा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावण माह के दूसरे शनिवार 19 जुलाई को सैकड़ों कांवड़ियों एवं इस्कॉन भक्तों ने सारण जिला के हद में सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ की परिक्रमा की। हरिहरनाथ मंदिर के आसपास कांवरियों का मेला लगा रहा। बाबा हरिहरनाथ की जय जयकार से सम्पूर्ण हरिहरनाथ श्रावणी मेला एरिया गूंज रहा था।
बताया जाता है कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर में डेढ़ दर्जन से अधिक इस्कॉन संस्थान के युवा भक्तों ने बाबा हरिहरनाथ की दौड़ लगाकर परिक्रमा की। उसके बाद हरिहरनाथ काली मंदिर मुख्य मार्ग पर हरिहरनाथ थाना के पास चौराहे पर गोलंबर में खड़े होकर कृष्ण कृष्ण हरे हरे का जय घोष किया। ज्ञात हो कि, पहलेजा धाम से आज जल उठाकर पहुंचे सैकड़ों कांवड़ियों ने भी बाबा हरिहरनाथ का दर्शन – पूजन एवं परिक्रमा किया। बाबा हरिहरनाथ के बाहर जलाभिषेक करने वालों के लिए बनें बैरिकेडिंग के सहारे कांवरियों ने अपना कांवर रख छोड़ा था।nकांवरियों ने मंदिर के भीतर स्थापित नवग्रह सहित सभी देवी -देवताओं का भी पूजन किया।
काली घाट की सभी सीढ़ियां डूबी
सोनपुर स्थित गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण काली घाट की सभी सीढ़ियां डूब गई हैं। अब प्रशासन ने फिर से सोमवारी स्नान के लिए घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की है।
![]()














Leave a Reply