गिरिडीह से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का होगा सांसद-कमलेश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 8 नवंबर को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बेरमो पश्चिमी पंचायत समिति का विस्तार किया गया।

बैठक में बेरमो पश्चिमी पंचायत का संरक्षक दुर्गा महतो को बनाया गया। इसके अलावा संतोष कुमार महतो को अध्यक्ष, इस्तियाक और भुनेश्वर गंझु को उपाध्यक्ष तथा सचिव आफताब खान को बनाया गया। साथ ही 25 कार्यकारणी सदस्य बनाए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंडी भाषा खतियान समिति के बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय सदस्य रोशन महतो उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला प्रभारी कमलेश महतो ने कहा कि अबकी बार गिरीडीह से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का सांसद होगा।

उन्होंने कहा कि बोकारो जिला के सभी प्रखंडों में युद्ध स्तर पर पंचायत समिति का विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद प्रखंड सम्मेलन कर प्रखंड समिति का विस्तार किया जायेगा। तत्पश्चात सभी पंचायतों में बूथ समिति का विस्तार किया जायेगा।

बैठक में उपरोक्त के अलावा रविन्द्र महतो, राजू महतो, गुलाम रब्बानी, इजहार, श्याम नारायण महतो, भोला प्रसाद महतो, मोहन कुमार महतो, पवन महतो, सोनू कुमार महतो, विनय महतो, मोहन महतो, दिलेश्वर महतो, सुरेश महतो, मनोज महतो, सन्नी कमार, पवन महतो, मुकेश महतो, सावन कमार सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

 53 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *