प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन की एक आवश्यक बैठक 8 मई को बोकारो जिला के हद में झब्बू सिंह महिला कॉलेज के समीप यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में सीसीएल केंद्रीय महामंत्री सूरज महतो ने ढोरी एरिया कमेटी का विस्तार किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सूरज महतो ने कहा कि एरिया कमिटी के विस्तार होने से अधिक से अधिक मजदूर समस्याओं का समाधान होगा। साथ हीं यूनियन को नया ऊर्जा मिलेगा।
सीसीएल ढोरी एरिया की विस्तारित कमिटी में मुख्य रूप से कमलेश कुमार महतो को क्षेत्रीय अध्यक्ष, हरखलाल महतो को कार्यकारी अध्यक्ष, सूरज पासवान एवं अशोक चौहान को उपाध्यक्ष, दशरथ महतो एवं रविन्द्र कुमार महतो को सहायक सचिव, लाल मोहन महतो को संगठन महामंत्री, सुखदेव रविदास को संयुक्त सचिव एवं रामप्रवेश रविदास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
![]()













Leave a Reply