कहानिका राष्ट्रीय अधिवेशन सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में बीते 10 मार्च को कहानिका राष्ट्रीय अधिवेशन सह- अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां उपस्थित विद्वतजनों, साहित्यकारों तथा कलमकारों द्वारा ओजस्वी काव्य पाठ ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

महिलाओं के विभिन्न रुप, बसंत, होली गीत… अन्य साहित्यिक विधाओं ने मंच को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम में कवियों द्वारा साहित्यिक ऊर्जावान रस धार प्रवाहित होती रही। तमाम आयोजको, रचनाकारों और कलमकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड इकाई सरोज झा, विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर हिन्दी विभाग संत जेवियर्स कॉलेज रांची कमल बोस, निदेशक तकनीकी इंस्टिट्यूट रांची पवन झा, रेनू झा, सभाध्यक्ष व् प्रधान संपादक कहानिका सह महासचिव महिला कल्याण समिति श्याम कुंवर भारती और राजश्री जयंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर रेनू झा ने गणेश वंदना, खुशबू वार्नवाल सीपी ने सरस्वती वंदना, देवी गीत श्याम कुंवर भारती, स्वागत गीत रेणुबाला धार, रंगोली सिन्हा एवं उनके ग्रुप ने मनमोहक और आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत भाषण उप संपादक कहानिका झारखंड अध्याय सह आयोजन प्रभारी मधुमिता साहा ने किया। मंच संचालन राज्य प्रभारी एन के पाठक निराला तथा धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुंवर भारती ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मधुमिता साहा का सराहनीय सहयोग रूपा कुमारी अनंत, राज्य सलाहकार खुशबू वार्नवाल सीपी, सुनीता अग्रवाल, रंगोली सिन्हा, शिव प्रसाद, सीमा कुमार, रेनू झा रेणुका, राकेश रमण, सुमिता सिन्हा, ऋतुराज वर्षा और कृष्णा नंद कनक पटना ने किया।

कार्यक्रम में कहानिका के सौजज्य से सोपिजन प्रकाशन गुजरात द्वारा प्रकाशित कहानी सांझा संकलन, श्याम कुंवर भारती की लिखी पुस्तक धरती पुत्र महामानव और आत्मा की शांति कहानी का विमोचन मुख्य अतिथि सरोज झा, विशिष्ठ अतिथि कमल बोस और पवन झा ने किया।

आयोजन में किरण राज उप राज्य प्रभारी डालतनगंज, रेणुबाला धार, मीरा सिंह, रश्मि सिंह, राजीव थेपड़ा, बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, निर्मला कर्ण, डॉ उर्मिला सिन्हा, नीता शेखर विषिका,अनिल सिन्हा गुड्डू, संगीता वर्मा, सरोज गर्ग, सुनीता कुमारी, रिंकू बनर्जी, कुमार नंदजी, सुरेश निराला, सुनील सिंह ज्वलंत बोकारो, टीडी नायक बेरमो, टीसी महतो नावाडीह और श्याम कुंवर भारती ने काव्य पाठ किया।

जिसे दर्शकों ने भरपूर तालियों से सराहा। यहां सरोज झा ने बेहतरीन गजल प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सरोज झा और विशिष्ठ अतिथि कमल बोस ने आयोजन को यादगार और शानदार बताया। उक्त जानकारी कहानिका मीडिया प्रभारी झारखंड खुशबू वर्णवाल सीपी ने दी।

 

 63 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *