टाटा स्टील द्वारा आगामी 26 नवंबर को जोड़ा रन-ए-थॉन का आयोजन

ओडिशा एथलेटिक एसोसिएशन की साझेदारी में कार्यक्रम का आयोजन

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। टाटा स्टील में खेल जीवन को बेहतर बनाने का एक साधन है। टाटा स्टील राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और सभी के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

जानकारी के अनुसार इस साल टाटा स्टील रन फॉर ए ग्रीन फ्यूचर थीम पर आधारित टाटा स्टील जोड़ा रन-ए-थॉन पेश कर रही है। ओडिशा प्रांत के क्योंझर जिला के हद में जोड़ा में टाटा स्टील द्वारा रन-ए-थॉन का यह पहला संस्करण है। इसमें देशभर से धावक स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत टाटा स्टील ने प्रत्येक दस प्रतिस्पर्धियों पर एक पौधा लगाने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में 17 अक्टूबर को जोड़ा स्थित वैली क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। प्रेस वार्ता में टाटा स्टील के महाप्रबंधक (ओएमक्यू) अतुल कुमार भटनागर, एडिशन हेड राजेश कुमार, स्क्रैप माइनिंग हेड जीवी सत्यनारायण, कलिंगनगर व् मेरामंडली कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस हेड सुब्रशांहु पांडा और खेल विभाग के वरिष्ठ कोच आनंद लुईस उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि आगामी 26 नवंबर को जोड़ा स्थित सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरुषों और महिलाओं (15 वर्ष और अधिक) के लिए 10 किमी और 7 किमी की दौड़ होगी। वहीं 16 वर्ष से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों के लिए 5 किमी और दिबांगों के लिए 2 किमी जैसी श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाएंगी। बताया गया कि विभिन्न श्रेणियों की दौड़ के विजेताओं को कुल 5.67 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि 10 किमी दौड़ में सामान्य वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹51,000, पुरुष व महिला वर्ग में ₹ 41,000 व 31,000 रुपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार 7 किमी दौड़ वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 25,000, 20,000 एवं 15,000 रूपये दिये जायेंगे।

वहीं 5 किमी वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹10,000, 8,000 और 7,000 रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार 10 किमी दौड़ में स्थानीय वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹21,000, 11,000 एवं 7,500 रूपये पुरूष एवं महिला वर्ग में दिये जायेंगे।

इसी प्रकार 7 किमी वर्ग में पुरूष एवं महिला दोनों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः ₹10,000, 7,500 एवं 5,000 रूपये दिये जायेंगे। पांच किमी वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹6000, 5000 और 2500 रुपये दिए जाएंगे। बताया गया कि इस दौड़ में अधिकतम 4000 प्रतियोगी भाग ले सकते हैं।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि टाटा स्टील को इस दौड़ में पूरे देश से भागीदारी की उम्मीद है। जहां हर कोई हरित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के लिए दौड़ेगा। कहा गया कि जोडा रन-ए-थॉन के लिए पंजीकरण खुला है और 15 नवंबर को बंद हो जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.tatasteelruns.com पर लॉग ऑन कर जानकारी हासिल किया जा सकता है।

पंजीकरण 25 अक्टूबर से 10 नवंबर तक (शनिवार और रविवार को छोड़कर) अन्य दिनों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक जोड़ा वीटी सेंटर पर कराया जा सकता है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जोड़ा इलाके के स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

प्रेस वार्ता में कहा गया कि खेल को प्रोत्साहित करना और समर्थन देना टाटा स्टील की संस्कृति का हिस्सा है। भारतीय खेलों का एक प्रमुख कॉर्पोरेट प्रमोटर टाटा स्टील है, जिसने फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और चढ़ाई के लिए अकादमियों की स्थापना की है।

कहा गया कि समूह कई वर्षों से जमशेदपुर रन-ए-थॉन, टाटा स्टील कोलकाता 25 के रन, भुवनेश्वर हैप मैराथन और नुआमुंडी रन-ए-थॉन जैसी दौड़ों के माध्यम से समुदाय को खेल के माध्यम से शामिल कर कॉर्पोरेट फिटनेस को बढ़ावा दे रहा है। इस साल भुवनेश्वर, मेरामंडली और रांची में दौड़ आयोजित करने की योजना है। कहा गया कि आने वाले दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

 135 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *