झामुमो का सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बीते 16 जुलाई को सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के जनक दिशोम गुरु सांसद शिबू सोरेन के बोकारो के सेक्टर एक स्थित आवास में किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा का पूरे राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देते हुए सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी के अलावा झामुमो केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार, बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव उपस्थित थे।

मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मंटू यादव एवं संचालन प्रमोद तापड़िया ने की। पार्टी में आस्था रखते हुए सैकड़ों की संख्या में सदस्यता लेने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार ने उन्हें गुरुजी का पूरा आंदोलन स्मरण कराया और आज के परिपेक्ष में झारखंड को सजाने और संवारने की दिशा में आगे बढ़ने रास्ता बताया।

उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन की कुशल कार्य क्षमता की सराहना देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। ऐसे में हमें उनके हाथों को और मजबूती देनी चाहिए, ताकि झारखंड के एक एक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले और सबल व् मजबूत झारखंड बने।
इस अवसर पर सैकड़ों युवा साथियों का नेतृत्व करते हुए परमानंद सोरेन ने पार्टी में सैकड़ों साथियों का सदस्यता ग्रहण करवाया। जिसमें चास और बोकारो के विभिन्न क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण की गयी।

समारोह में मुख्य रूप से भागीरथ शर्मा, आकाश टुडू, राम दयाल सिंह, विकास महतो, मंटू चिश्ती, वासित रजा, डॉक्टर नरेंद्र मुर्मू, हसन इमाम, कलाम अंसारी, फैयाज अंसारी, सलीम अंसारी, मुक्तेश्वर महतो, सुफल बाउरी, नीरज यादव, दिनु शर्मा, रणधीर शर्मा, रोहित केजरीवाल, मोनू कुमार, अभिषेक कुमार, रिशुल सिंह, जगदीश मरांडी, अर्जुन राय, धीरज कुमार, सूरज कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

 109 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *