झामुमो छह पंचायतों की कमिटी का पुनर्गठन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक 10 जनवरी को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित सीसीएल के अतिथि भवन परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता झामुमो बोकारो जिला सह सचिव इक़बाल अहमद तथा संचालन संतोष महतो ने की।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला सचिव जय नारायण महतो के अलावा अनिल अग्रवाल, रंजीत महतो, बेलाल हाशमी, रीतलाल महतो, गणेश श्रीवास्तव, नकुल महतो संयोजक मंडली में मुख्य रूप से शामिल थे।

बैठक में बेरमो प्रखंड के हद में छह पंचायतो यथा बोड़िया उत्तरी, बोड़िया दक्षिणी, जारंगडीह उत्तरी एवं दक्षिणी, जरिडीह पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत का पुनर्गठन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नवगठित कमेटी सदस्यों को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि अभी पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया जा रहा है। जल्द ही बूथ कमेटी का भी गठन कर आगामी 2024 के चुनाव की तैयारी की जाएगी, ताकि झामुमो झारखंड में अकेले दम पर चुनाव जीतकर सरकार बना सके।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में झामुमो अकेले 50 सीट पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अमित शाह ने झारखंड का दौरा कर जब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, ऐसे में झामुमो भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की सोंच संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सकारात्मक सोच को रहिवासियों तक पहुंचाना है, ताकि रहिवासी यह जान सके कि यह सरकार जनहित की सरकार है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियान यात्रा को सफल करार देते हुए कहा कि इस यात्रा के क्रम में सीएम की विभिन्न जिलों में आयोजित सभाओ में बड़ी संख्या में जन समर्थन मिल रहा है। जिला सह सचिव एवं बैठक के मुख्य संयोजक इकबाल अहमद ने कहा कि नयी कमेटी से पार्टी को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की वृद्धि होगी। जिससे पार्टी इस क्षेत्र में मजबूत होकर उभरेगा। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो यहां से अपना प्रत्याशी को जीताकर विधानसभा में भेजेगी।

यहां सर्वसम्मति से बोड़िया दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष इस्लाम कुरैशी, सचिव रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, बोड़िया उत्तरी पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार महतो, सचिव असीम अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जारंगडीह उत्तरी पंचायत अध्यक्ष शंकर कुमार वर्मा, सचिव असमत अंसारी, दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष मुकेश चौहान, आदि।

सचिव राहुल सोनार, कोषाध्यक्ष विक्की सोनार, जरिडीह पूर्वी पंचायत अध्यक्ष कपिल कुमार, सचिव प्रेम कुमार तथा जरिडीह पश्चिमी पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र महतो, सचिव कमलेश साव एवं कोषाध्यक्ष मुकेश रविदास चुने गए। इस अवसर पर तमाम नये पंचायत पदाधिकारियों को उपस्थित अतिथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा विनोद महतो, भीम महतो, अजीत मंडल, साहिल कुमार, विक्की कुमार, प्रशांत कुमार, सुमित कुमार, अजय कुमार, विजेंद्र रावत, बीना देवी, बबीता देवी, पूजा देवी, कुंती देवी, बसंती देवी, रीता देवी, ज्योति कुमारी, अनिता देवी, पूनम देवी, पिंकी देवी, सरिता देवी, उमी देवी आदि सौ के लगभग झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

 184 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *