पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद के बड़े पुत्र झामुमो नेता राम प्रकाश भाई पटेल

बड़े पुत्र गौरव पटेल ने पिता को दी मुखाग्नि

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड आंदोलनकारी व् गिरिडीह के पूर्व सांसद दिवंगत टेकलाल महतो के बड़े पुत्र और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव राम प्रकाश भाई का अपोलो अस्पताल नई दिल्ली में इलाज चल रहा था। मार्च 2022 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। नाजुक स्थिति में उन्हें रांची से दिल्ली ले जाया गया था।
अचानक हृदयाघात से एक जनवरी की संध्या 3 बजे उनका निधन हो गया। उसी दिन दिल्ली से एंबुलेंस के माध्यम से सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर 2 जनवरी को रात लगभग 9 बजे बनासो स्थित आवास लाया गया।

जहां उनके चाहने वाले समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। तीन जनवरी की सुबह 10 बजे शव यात्रा बनासो से उनके पैतृक गांव चानो के लिए निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में रहिवासी शामिल हुए।

इस अवसर पर रास्ते में जगह जगह फुल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनका अंतिम संस्कार 3 जनवरी को उनके पैतृक गांव चानो में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े सुपुत्र गौरव पटेल ने दिया।

उनके निधन के अंतिम संस्कार पर राज्य के कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता, टुंडी विधायक मथुरा महतो, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, अकेला महतो विधायक, फागु बेसरा राज्यमंत्री, अर्जुन राम महतो पूर्व विधायक, नागेंद्र महतो पूर्व विधायक, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, आदि।

बटेश्वर मेहता भाजपा नेता, शिवलाल महतो, हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू लाल यादव, रामगढ़ झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किसकू, बिष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कौंगारी, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, बिष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन, प्रखंड प्रमुख जेबुन्निसा, पूर्वी जिला परिषद सदस्य राजू पटेल, झामुमो नेता सह बीस सूत्री सदस्य राजू श्रीवास्तव, आदि।

प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य कपिलदेव चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा प्रसाद साव, बिष्णुगढ़ के सभी दलों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, महामंत्री, सदस्य, जिनमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, महामंत्री गुरुप्रसाद साव, सचिव संजय प्रजापति, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, कांग्रेस के विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष राम जन्म राय, डूमर चंद्र महतो, आदि।

करगलो मुखिया मोतीलाल महतो, अचलजामो के पूर्व मुखिया हरीश पटेल,भुनेश्वर पटेल, मुखिया उत्तम महतो, नंदू प्रसाद, गुरु प्रसाद साव, रवि सिंह, संजय रॉय, राजेंद्र मंडल, प्रेमचंद गुप्ता, बेलाल अंसारी, बासुदेव महतो, मो. कुद्दूस संसारी, सुखदेव यादव, महताब हुसैन, संतोष पटेल, राजेंद्र महतो, राणा खान, जीतेन्द्र यादव, आफताब अली, सिकंदर अली इत्यादि हजारों समर्थक व भारी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 445 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *