झामुमो ने मनाया दिवंगत गणेश महतो का 13वां शहादत दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गणेश महतो स्मारक समिति की ओर से 27 अगस्त को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में भंडारीदह स्थित बी टाइप कॉलोनी बैंक के समीप शहीद गणेश महतो का 13वां शहादत दिवस मनाया गया।

यहां सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल सहित झामुमो कार्यकर्ताओं ने आदमकद प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने झारखंड आंदोलनकारी व सेवानिवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री रांची से भंडारीदह हेलीकॉप्टर द्वारा पहुँचे थे। उनके स्वागत में काफी संख्या में स्थानीय रहिवासियों की भीड़ लग गयी।

बता दे कि, शहीद गणेश महतो शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के छोटे भाई थे। उन्हें वर्ष 2009 में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। तब से प्रतिवर्ष उनकी याद में झामुमो द्वारा शहादत दिवस मनाया जा रहा है।

यहां महिलाओं के अलावे शिक्षा मंत्री के पुत्र राजू महतो व गणेश महतो के पुत्र दिवाकर व प्रभाकर महतो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर जेएमएम बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, चन्द्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, आदि

बालमुकुंद महतो, पूर्व मुखिया नकुल महतो, दौलत महतो, मदन मोहन अग्रवाल, फुसरो नगर अध्यक्ष मडीह महतो, भोलू खान, दीपक महतो, भुनेश्वर महतो, राजकिशोर पूरी, अनिल महतो, सुखदेव महतो, रघु महतो, राम पुकार महतो, सोनाराम हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।

 305 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *