Advertisement

छह दिनों से लापता जितेंद्र की पत्नी ने थाना में दी आवेदन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के पांच नंबर धौड़ा निवासी हेमंती देवी ने पुलिस को आवेदन देकर पिछले छह दिनों से लापता अपने पति को खोजने की गुहार लगायी है।

इस संबंध में पीड़िता हेमंती देवी ने बताया कि बीते एक अक्टूबर को उसके 40 वर्षीय पति जितेंद्र रजवार आवास से फुसरो बाजार के लिए निकले थे। जो अब तक वापस घर नही लौटे है। महिला ने कहा कि पति की तलाश के लिए रिश्तेदारों सहित आसपास के रहिवासियों से भी संपर्क किया गया परंतु उनका कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

पीड़िता ने कहा कि पति के अचानक गायब हो जाने से स्वजन काफी परेशान है। उनका दो बच्चा सहित भरा पूरा परिवार है। कहा कि पति जितेंद्र मोबाइल फोन को भी घर पर छोड़ कर गए थे। महिला द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर बेरमो पुलिस लापता की खोजबीन में जुटी है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *