झारखंड के प्रवासी मजदूर फिदा हुसैन की सऊदी अरब में मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड के हजारीबाग, गिरीडीह और बोकारो जिले के आस पास के क्षेत्रों की एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड से मुंबई कमाने गए हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा के तेकवाडीह रहिवासी हमीद अंसारी के 45 वर्षीय पुत्र फिदा हुसैन की सऊदी अरब में बीते 24 मई को मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक फिदा अपने पीछे तीन बच्चो को छोड़ गया है। उसके निधन की सूचना के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।विपत्ति के घड़ी में बेबस पत्नी ने अपने पति का शव लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं।

वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि झारखंड के नौजवानों के मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।

इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों के हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है। जिसके कारण झारखंड से मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक का शव सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

 80 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *