मुंबई में झारखंड के प्रवासी मजदूर की हुई मौत

जेईएस के सदस्यों के सहयोग से शव को भेजा उसके गांव

मुश्ताक खान/मुंबई। वर्ली इलाके में काम के दौरान बिल्डिंग से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल प्रवासी मजदूर भगीरथ मंडल की मौत गुरुवार को हो गई। वे बिल्डिंग खाते में बतौर मिस्त्री का काम करते थे। आनन-फानन में उन्हें पास के आयुष हॉस्पिटल धारावी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रवासी मजदूर मंडल गिरीडीह जिले के सरिया प्रखण्ड अंतर्गत नगर केशवारी गांव के निवासी थे। उनकी मौत की खबर से पिता नोखलाल मंडल सहित पूरा परिवार सदमें में है।

गौरतलब है कि मृतक भगीरथ मंडल तकरीबन दो माह पूर्व मुंबई आये थे। ताकि अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। अपने परिवार में मे वह एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।

मुंबई प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले झारखंडी एकता संघ (जेईएस) के महासचिव सदरुल शेख से बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने संपर्क कर मृतक के पार्थिव शरीर को गांव भेजने में सहयोग करने की अपील की, जिसपर सदरुल शेख और संघ के कोषाध्यक्ष ताज हसन अंसारी द्वारा मुंबई में मृतक के बेटे और भाई से संपर्क कर सारी परिक्रिया पूर्ण करा कर 24 फरवरी 2023 को दोपहर की फ्लाइट से शव को रांची भेजा दिया गया।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, संतोष कुमार, विनोद प्रसाद, फ़िरोज़ आलम, राजेन्द्र शर्मा, काशिफ उल्लाह, असगर खान, रवि प्रसाद, तौफीक अंसारी ने मृतक के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया।

जेईएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों के हित में कुछ भी पहल करने में नाकाम है। झारखंड से लगातार मजदूरों का पलायन हो रही है।

झारखंड सरकार प्रवासी मजदूरों के हित के लिए प्रवासी कल्याण आयोग का गठन करने की मांग करीब दो दशकों से करती आ रही है। इसके बावजूद झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।

 320 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *