हिसीम व् सिंहपुर में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की बैठक संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में हिसीम और सिंहपुर पंचायत में 14 फरवरी को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आगामी गिरिडीह लोकसभा आम चुनाव हेतु हिसीम पंचायत प्रभारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। यहां कमलेश कुमार को प्रभारी एवं सह प्रभारी प्रकाश कुमार महतो, विनोद कुमार महतो, मिथलेश महतो तथा धर्मेन्द्र महतो को मिडिया प्रभारी बनाया गया।

वहीं सिंहपुर पंचायत में भी सर्वसम्मति से पंचायत प्रभारी सत्यनारायण कपरदार, सह प्रभारी विवेकानंद महतो, राहुल कुमार महतो तथा रोहित कुमार महतो को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया।

इस बैठक में गोमियां विधानसभा के पर्यवेक्षक अमरेश कुमार महतो, जोनल प्रभारी भुवनेश्वर महतो, प्रशांत कुमार महतो, सुकदेव राम, गयाराम महतो, अनुसंधान महतो, सृष्टिधर महतो, रविंद्र महतो, धनेश्वर महतो, ताराचंद महतो, अशोक कुमार महतो, भागीरथ कपरदार, संदीप करमाली, विक्रम महतो, पवन कुमारऔर आदि, जेबीकेएसएस सिंहपुर पंचायत और हिसीम पंचायत के कार्यकता बैठक में उपस्थित थे।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए गोमियां विधानसभा क्षेत्र क़े प्रभारी अमरेश कुमार महतो ने कहा कि हम सबों का सम्मान तभी बचेगा जब यहाँ से झारखंडी नेता जीतकर जाएंगे। इसलिए सोंच बनाने की जरुरत है। चारों तरफ हर बूथ में जाकर रहिवासियों को समझने की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के रहिवासियों का सम्मान का काम सिर्फ झारखंडी भाषा संघर्ष समिति क़े द्वारा ही मिल सकता है।

 69 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *