झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक संपन्न

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की एक बैठक 10 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बैंक मोड़ गोमियां स्थित मां गायत्री गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक में पार्टी की सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति गोमियां इकाई की बैठक गायत्री गेस्ट हाउस में संगठन विस्तार को लेकर हुई। बैठक में मुख्य रूप से विजय सिंह, कमलेश महतो, अर्जुन रजवार, कुणाल कुमार एवं टिंकू शर्मा मौजूद थे।

प्रखंड प्रभारी विजय सिंह ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में पंचायत संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक पंचायत में प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी प्रभारियों को अपने पंचायत में पंचायत कमिटी के विस्तार करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।

जिसमें आने वाले 20 सितंबर तक सभी नौ पंचायतों में पूरी कमिटी का विस्तार किया जाना है। नौ पंचायतों में कमिटी विस्तार करने हेतु कई मुखियां और समिति को संयोजक मंडली का दायित्व दिया गया जो कमिटी विस्तार में पंचायत प्रभारियों का सहयोग करेंगे। संयोजक मंडली में पंचायत समिति सदस्य सैफ अली, जनकदेव यादव, उप मुखिया राजू चौहान को शामिल किया गया।

मौके पर हेमंत यादव, भरत महतो, अरुण महतो, अमित कुमार, राजकुमार प्रजापति, राजीव, गुड्डू बर्मन, दिलीप प्रजापति, संजीत पासवान, रोशन पासवान, रितेश पटवा, दिवाकर पटवा, रॉकी कुमार पटवा, धीरज पटवा, सूरज यादव, टुपलाल यादव, विक्रम कुमार, दीपक कुमार, विशाल शर्मा, ऋषभ कुमार, बमबोल कुमार, उज्जवल कुमार पटवा, दीपक करमाली, प्रकाश करमाली सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

 231 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *