झारखंड युवा शक्ति संघ ने मनायी स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंति

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड के हद में बेको स्थित कन्या मध्य विद्यालय मैदान मे 12 जनवरी को झारखंड युवा शक्ति संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती को युवा दिवस के रूप मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्लवित कर व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर आये हुए अतिथियों ने बारी बारी से प्रकाश डाला। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि विवेकानंद प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे।उन्होंने विश्व धर्म महासभा मे भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उनसे समाज को खासकर युवाओं को सिख लेने की जरूरत है।

कार्यक्रम मे भारत सरकार के पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य रिपुसूदन साहू, प्रधानमंत्री संग्रहालय के अपर सचिव दिलीप कुमार, युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष जोधन कुमार साव, सुप्रीम कोर्ट के वकील जितेन्द्र शर्मा, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह, मुखिया मुनेजा खातून, आदि।

उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोकिम शेख, उप मुखिया सुरज कुमार, जितेन्द्र कुमार, जिप सदस्य शेख तैयब, नवीन कुमार, दिनेश साहू, सिकंदर अली, महेश साव, सुरेन्द्र साव, बीरेन्द्र कुमार समेत दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

 91 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *