झारखंड आंदोलनकारी सह विस्थापित नेता अजहर अंसारी का निधन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साडम लरैया टांड़ रहिवासी झारखंड आंदोलनकारी सह बेरमो अनुमंडल विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा नेता अजहर अंसारी (Ajahar Ansari) का 17 मार्च को निधन हो गया। स्व अजहर अंसारी ने गोमियां सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर देखा जा रहा है।
ज्ञात हो कि अजहर अंसारी शुरू से ही आंदोलन से जुड़े हुए नेता रहे हैं। झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने विस्थापितों के हक के लिए कई लड़ाइयां लड़ी। इस दौरान उन्हें 16 बार जेल भी जाना पड़ा था। अंसारी हमेशा गरीबों की आवाज बन कर समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
स्व अंसारी के परिजनों के अनुसार वे 15 दिन पूर्व घर में हीं फिसल कर गिर गए थे और गर्दन में चोट आ गई थी। इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया। वहां एमआरआई कराने पर पता चला कि उनकी गर्दन की हड्डी टूट चुकी है। डॉक्टरों ने इलाज में 4 लाख का खर्च बताया। इलाज का खर्च ज्यादा होने के कारण पैसे के अभाव में रांची से फिर अंसारी का दवा लेकर गोमियां लाया गया। इस दौरान 17 मार्च को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, आनन-फानन में गोमियां सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह 10:30 बजे अंसारी ने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।
उनके पुत्र इरफान अंसारी के अनुसार अपने पिता की लड़ाई को आगे जारी रखेंगे। अंसारी अपने जीवन काल में विस्थापितों के लिए जितनी लड़ाइयां लड़ी सरकार से अपील करते हुए कहा कि उन पर विचार किया जाए।

 417 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *