जेबीकेएसएस बोकारो जिला कमेटी की घोषणा, अमरेश कुमार महतो बने जिलाध्यक्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) की बोकारो जिला समिति की घोषणा कर दी गई है। कसमार प्रखंड के हद में दुर्गापुर पंचायत के मुखिया और समिति के सक्रिय नेता अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो को जेबीकेएसएस का बोकारो ज़िलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं खगेंद्र महतो एवं सोमनाथ शेखर को सचिव बनाया गया है।

जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के लैटर हैड पर हस्ताक्षरयुक्त जारी भारी-भरकम कमिटी की सूची में एक जिलाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष के अलावा 6 उपाध्यक्ष, 2 सचिव, 7 सह सचिव, 3 महामंत्री, 1 संगठन मंत्री, 2 प्रवक्ता, 3 मीडिया प्रभारी, 2 संगठन सचिव के साथ 67 ज़िला कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं।

कौन है अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो?

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की नवनियुक्त बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के मुखिया हैं। वे लगातार दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुए हैं। वर्ष 2011 के पंचायत चुनाव में भी महतो मुखिया चुने गये थे। वर्ष 2016 के चुनाव में वे महिला आरक्षित होने के कारण चुनाव नहीं लड़े पाये थे। वर्ष 2022 के चुनाव में पुनः निर्वाचित हुए हैं।

पूर्व विधायक व् मंत्री माधवलाल सिंह के रहे सक्रिय कार्यकर्ता

अमरेश कुमार महतो गोमियां के पूर्व विधायक व् राज्य के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काफी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। पूर्व मंत्री सिंह की ढलती उम्र और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता की कमी के कारण अमरेश धीरे-धीरे माधवलाल सिंह से अलग होते गये।‌ वे वर्ष 2018 से झामुमो नेता व पूर्व विधायक योगेंद्र महतो के समर्थन में भी रहे। अब वे जेबीकेएसएस में है।

भाषा खतियान आंदोलन में रहे सक्रिय

अमरेश झारखंड के बोकारो व् धनबाद जिला में क्षेत्रीय भाषा के रूप में भोजपुरी-मगही भाषा को शामिल करने के झारखंड सरकार के निर्णय के विरूद्ध खुलकर आवाज़ बुलंद किया। मानव ऋखंला से लेकर विधानसभा घेराव समेत तमाम आंदोलनों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

टाइगर जयराम महतो से खास प्रभावित होकर बोकारो एवं रामगढ़ ज़िले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित आंदोलन व कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव में गोमियां विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जेबीकेएसएस को अभूतपूर्व बढत दिलायी।

भाषा खतियान आंदोलन में अमरेश की सक्रियता को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष जयराम महतो ने विगत लोकसभा आम चुनाव में गोमियां विधानसभा का प्रभारी बनाया था। अमरेश के कुशल नेतृत्व में जेबीकेएसएस को गोमियां विधानसभा में आजसू एवं झामुमो से कहीं ज्यादा लगभग 70 हजार मत मिले।

वकौल अमरेश कुमार महतो ने जेबीकेएसएस के बोकारो ज़िलाध्यक्ष बनाये जाने पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा मिले जिम्मेवारी को बखूबी निभायेंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर ज़िला में संगठन को मजबूत करेंगें।

अमरेश ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर कई दशकों से चले आ रहे आंदोलन वर्ष 2000 में सफल तो हुआ। झारखंड राज्य बिहार से अलग हुआ, लेकिन अलग राज्य का उद्देश्य आज 24 वर्ष बीतने के बाद भी पुरा नही हो पाया। वर्ष 2000 में पैदा हुआ युवक-युवती आज 24 वर्ष के बेरोजगार, निराश और हतास है।

यही कारण है कि युवाओं में आक्रोश और बौखलाहट है। राज्य की जल, जंगल और जमीन, खनिज संपदा से लेकर सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियों में बिहारियों का ही दबदबा कायम है। झारखंडियों के मौलिक हक अधिकार आज छीना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा हो या कांग्रेस, झामुमो हो या आजसू के रहनुमा लाचार और बेवस होकर बिहारियों की मदद से सरकार चलाकर मलाई खा रहे हैं। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, दलित-वंचितों की चिंता उन्हें नहीं है। जयराम महतो राज्य के भविष्य हैं। आशा और भरोसा है। जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनेगी और झारखंडियों के वाजिब हक अधिकार मिलेंगे। हतोत्साह में जीवन जी रहे झारखंडी युवाओं के अंदर नई आशा की किरणें आयेंगी। अच्छे दिन आयेंगे।

 57 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *