Advertisement

संकुल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जनवि तेनुघाट ने परचम लहराया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में चल रहे संकुल स्तरीय दो दिवसीय कला उत्सव प्रतियोगिता का समापन बीते 23 सितंबर को हो गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के 22 जिलों से आए जनवि के लगभग 300 प्रतिभागियो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जनवि तेनुघाट के छात्रों ने सर्वाधिक स्थान पाकर अपना परचम लहराया।

आयोजित प्रतियोगिता में स्वर संगीत, लोक संगीत, वाद्य संगीत, शास्त्रीय नृत्य, एकल अभिनय का मंचन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रकला, मूर्ति कला एवं खिलौने का यहां प्रदर्शन किया गया।

दो दिवसीय कला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कला उत्सव में शामिल विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा किया। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, शिक्षक योगेन्द्र कुमार, अधिवक्ता सुभाष कटरियार आदि ने भी बच्चों के मनोबल को बढ़ाया।

मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका अन्विता त्रिपाठी और सोनालिका दास ने किया। कला उत्सव 2023-24 के बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के अनुज धान को प्रथम स्थान, रोहित कुमार को द्वितीय और तृतीय स्थान कृष कुमार को मिला। वहीं बालिका वर्ग में जनवि तेनुघाट के परिणीता कुशवाहा, द्वितीय सलोनी राज तथा तृतीय स्थान चतरा की कनक शाह को मिला।

प्रतियोगिता में ओवर ऑल जनवि तेनुघाट को 6 पदक, वेस्ट सिंहभूम को 4 पदक और गिरिडीह को 3 पदक प्राप्त हुआ। समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियो को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। सबसे अधिक स्वर्ण पदक जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो ने जीता। यहां चयनित विद्यार्थियो को राज्य स्तर (पटना संभाग) पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु समस्तीपुर भेजा जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के प्राचार्य विपिन कुमार, शिक्षक रवि राय, राजीव कुमार, सुबोध सिंह, सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, विद्यार्थी तथा विद्यालय के स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *