जनता मजदूर संघ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक संपन्न

टीनू सिंह को केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रम संगठन एचएमएस (HMS) से संबद्ध जनता मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय कमेटी की एक बैठक 5 अप्रैल की संध्या बोकारो जिला के हद में ऑफिसर कॉलोनी कथारा (Officer colony Kathara) स्थित यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने की।

बैठक में क्षेत्र के कथारा कोलियरी तथा वाशरी, जारंगडीह, स्वांग कोलियरी तथा वाशरी, माइंस रेस्क्यू, आरआर शॉप आदि यूनिटों से संगठन से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर ने किया। बैठक से पूर्व केंद्रीय सचिव ने क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सचिव में उपजे विवाद के निबटारे के लिए सांयमित होकर यूनियन के लिए कार्य करने की सलाह दी।

इस अवसर पर संघ के केंद्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन की मजदूर संख्या यदि बढ़ती है तो वह संगठन के लिए काफी अहम होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रबंधन किसी भी पक्ष से बात करने का पक्षधर नहीं है। उसके मन में मजदूरों के प्रति कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि यूनियन और ट्रेड दोनों रहेगा, तभी मजदूर आज बच पाएंगे। सचिव अकेला मिलकर सदस्य संख्या नहीं बढ़ा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर जो मेकेनिकल में कार्य कर रहे हैं वह उन मजदूरों से उनकी समस्याओं से अवगत होकर ही उनके कार्य को अंजाम दे सकते हैं। आज के समय में पैसा देकर किसी को नहीं बुलाया जा सकता है। आप समझदार और सक्षम जमात के यूनियन में हैं।

आप मजदूर हित में प्रबंधन से लड़ सकते हैं। जहां मजदूरों की आवाज नहीं सुनी जाएगी वहां आपका कोई काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यूनियन को जिंदा रखना आप सभी का कर्तव्य है। आपके बीच में पदाधिकारी वकील का काम करते हैं। समान रूप से जनता मजदूर संघ संगठन से जुड़े हैं। हम लोगों ने प्रबंधन से हमेशा लड़कर काम करवाया है। संघ हमेशा मजदूरों के साथ रहा है।

मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह, क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद के अलावा अरविंद ओझा, रीतलाल महतो, नंद किशोर आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक में रामेश्वर गोप, गणेश कुमार, धनेश्वर महतो, चंद्रिका गोप, गणेश महतो, भुवनेश्वर गोप, मोती लाल घासी, कैलाश महतो, पवित्तर दास, भोला चौहान, अरुण यादव, प्रदीप कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, घनश्याम, हेमंत यादव, रामेश्वर महतो, आदि।

सोहन महतो, प्रदीप, गोवर्धन मांझी, बिरजू मांझी, दिनेश कुमार, रमेश टुडू, के के घोषाल, मनोज कुमार, ताजुद्दीन, दीपक कुमार यादव, संजय कुमार, तुषार कुमार, दीपक रंजन, चेतलाल महतो, विनय कुमार गुप्ता, हेमलाल गोप, सुरेश गिरि आदि उपस्थित थे।

 239 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *