शितल भकुरहर में जन सुराज संवाद कार्यक्रम का आयोजन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से 15 किलोमीटर दूर लालगंज प्रखंड के शितल भकुरहर ग्राम में 22 अगस्त को जन सुराज संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शितल भकुरहर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में जन सुराज संस्था की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन पंचायत की मुखिया सह जन सुराज संस्था की महिला जिलाध्यक्ष अलका देवी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जन सुराज संस्था से जुड़े जिले के कार्यकर्ता और नेताओं के अलावे पंचायत की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

प्रखंड स्तरीय इस जन सुराज संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के वैशाली जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत सामाजिक कार्यकर्ता नीरज सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी ने जन सुराज संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजनैतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा गत वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर उनके द्वारा शुरू की गई जन संवाद यात्रा उत्तर बिहार में अभी भी जारी है।

उन्होंने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य लोकतंत्र में जनता को उसकी शक्ति का एहसास कराना और उनमे जागृति पैदा करना है। ताकि, जनता चुनाव में अच्छे उम्मीदवार को चुनकर भेजे, जो जनता के लिये कार्य कर सके।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा अलका देवी ने कहा कि जबतक हम जात और धर्म के नाम पर राज्य का नेता चुनते रहेंगे, बिहार में परिवर्तन आना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बिहार में न कोई कल कारखाना, न कोई रोजगार का साधन है। जिसके चलते बिहार के युवा दूसरे राज्यो में जाकर मजदूर बनने और बेइज्जती सहने को मजबूर है।

कार्यक्रम में पप्पू शुक्ला, अरुण बैठा, मुखिया अरशद हुसैन, भूपेंद्र त्रिपाठी, पूर्व मुखिया सुनील सिंह, अमर कुमार पटेल, रंजीत सिंह, कुमार जनार्दन, अंजनी कुमार सिंह उर्फ टुनटुन, अतुल कुमार, जयनंदन साह, राम पुकार पासवान, ब्रह्मदेव पटेल, नीलम देवी, बबिता देवी, पूनम देवी, रेखा देवी, मीरा देवी, रौशन खातून, गायत्री देवी, राजकुमारी देवी इत्यादि महिला पुरुष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञालन अंजनी कुमार सिंह ने किया।

 373 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *