Advertisement

जामताड़ा विधायक ने सीएम से की द केरला स्टोरी पर बैन लगाने की मांग

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर द केरला स्टोरी पर बैन लगाने की मांग की है।

विधायक ने कहा है कि बंगाल की तर्ज पर झारखंड सरकार भी अभिलंब केरला स्टोरी पर बैन लगाए। उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। धर्म के नाम पर भाई भाई के बीच नफरत फैलाकर बांटने का काम करती है।

फिल्म द केरला स्टोरी पर बैन लगाने की मांग करते हुए जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा है कि जानबूझकर भाजपा चुनाव से पहले इस तरह की मूवी रिलीज कर आमजनों का ध्यान भटकाना चाहती है। इससे पहले द कश्मीर फाइल्स भी चुनाव से पहले रिलीज कर समाज को बांटने का काम कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मूवी में कथित तौर पर केरल की हजारों लड़कियों की कहानी बता कर उनका ब्रेनवाश कर पहले धर्म परिवर्तन और फिर आईएसआईएस आतंकी बनाना दिखाया गया है, वह सरासर गलत है। केरल हाईकोर्ट ने कहानी के आंकड़ों को गलत ठहराया है।

विधायक ने कहा कि भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। सिर्फ जात पात के नाम पर और धर्म को बीच में लाकर समाज को बांटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। चुनाव आता देख नए-नए हथकंडे अपनाने लगते हैं।

मैं झारखंड सरकार से अविलंब इस तरह की मूवी, जो किसी एक समुदाय को बदनाम करने के लिए बनाई गई हो, को बंद करने की मांग करता हूं। जो हमारे देश की एकता और शांति के लिए खतरा उत्पन्न करता हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *