Advertisement

जमशेदपुर विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन नोवामुंडी में संपन्न

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। वनांचल शिक्षा समिति झारखंड द्वारा पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुण्डी में जमशेदपुर विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 42 विद्यालयों में से 40 विद्यालय सम्मिलित हुए। जिसमें 123 प्रधानाचार्य एवं समिति के सदस्य सम्मिलित हुए थे।

कार्यक्रम का शुभांरभ समिति के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, अतिथि परिचय सह सम्मान स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा पालित (गुरु मां) द्वारा किया गया जबकि उद्बोधन सराईकेला के संकुल संयोजक रामनाथ आचार्य ने किया। उक्त बैठक तीन सत्र में पूरी हुई।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रदेश सचिव ने सामूहिक रूप से सभी विद्यालयों के समिति सदस्यों एवं प्रधानाचार्यो का परिचय प्राप्त किया एवं समिति के प्रति उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी दीं। स्थानीय सचिव रामस्वरूप पोद्दार द्वारा आशीष वचन के साथ प्रथम सत्र समाप्त हुआ।

द्वितीय सत्र दो स्थानों में संपन्न हुई। एक समिति सदस्यों के साथ प्रदेश सचिव ने बौद्धिक लिया एवं दूसरे स्थान में जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर एवं विद्या विकास समिति के कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार भारद्वाज ने प्रधानाचार्य के साथ बैठक ली। जिसमें पूरे विद्यालय का लेखा-जोखा पत्राचार इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई।

तृतीय सत्र में प्रदेश सचिव द्वारा सभी विद्यालयों से वृत्त संकलन लिया गया। प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यालय के विकास में समिति के उत्तरदायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंत में वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *