झामस द्वारा प्रखंड मुख्यालय में 12 सुत्री मांगों को ले कार्यक्रम आयोजित

प्रहरी संवाददाता/बगोदर(गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर प्रखंड कार्यालय पर 12 सूत्री मांगो को लेकर 3 मार्च को धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन झामस प्रखंड सचिव महेंद्र रमन (Secretary Mahendra Raman) ने किया।
अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा से सम्बद्ध झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में तथा विभिन्न जन सवालों को लेकर देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत बगोदर प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम के पूर्व अपने 12 सूत्री मांगों के समर्थन में किसान भवन से लेकर प्रखंड मुख्यालाय तक मार्च निकाला गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते भाकपा माले बगोदर प्रखंड सचिव पवन महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार नए कृषि कानूनों से समूची कृषि उद्योग को अम्बानी-अडानी के हाथों नीलाम करना चाहती है।न्यूनतम समर्थन मूल्य की भी गारंटी नए कृषि कानूनों ने खत्म कर दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं के जमाखोरी को वैधानिकता प्रदान कर दी गयी है। ऐसे में नए कृषि कानूनों को रद्द करने के अलावा कोई विकल्प शेष नही है।
झामस सचिव महेंद्र रमन ने कहा कि ग्रामीणों को दाखिल खारिज करवाने हेतु आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग़ैरमजरुवा जमीन में बरसों बरस से खेती-बाड़ी करनेवालों को रसीद काटना बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन पश्चात उपजी स्थितियों में सभी प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत काम सुनिश्चित करने की जबाबदेही सरकार की है। उन्होंने सभी मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 500 रुपये करने तथा साल में कम से कम 200 दिन रोजगार देने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि सभी वृद्ध जनो, विधवाओं और असहाय लोगों को पेंशन देना सुनिश्चित किया जाय और पेंशन में विलंब के लिए बीडीओ को जिम्मेदार माना जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता को सार्वजनिक करने की मांग की। धरना के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल बगोदर बीडीओ और सीओ से मिला और 3 मार्च को अटका में तकरीबन 10 एकड़ से अधिक जमीन पर लगे ईख की फसल में आग लग जाने से हुए नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा सहायता राशि देने की मांग की। साथ हीं अपने विभिन्न जन सवालों से सबंधित 12 सूत्री मांग- पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को सौंपा।
मौके पर पूरन कुमार महतो, रामचंद्र मंडल, जिला परिषद सरिता महतो, मुकेश कुमार, जमरुद्दीन अंसारी, रंजय मिर्धा, अशोक कुमार, संजय महतो, विश्वनाथ प्रसाद, संतोष रजक, बीरेंद्र राम समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

 259 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *