झारखंड सरकार द्वारा पंचायत सचिवालय में जल जीवन मिशन कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्र सरकार के निर्देश पर झारखंड सरकार द्वारा राज्य के पंचायत सचिवालयों में जल जीवन मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे लेकर 28 फरवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह उत्तरी पंचायत सचिवालय में स्थानीय मुखिया फिरोजा खातून के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दो दिवसीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जरिडीह पश्चिमी पंचायत की मुखिया देवंती देवी, बेरमो पश्चिमी पंचायत की मुखिया आरती देवी, वार्ड सदस्य मीना देवी, रीता देवी, पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी, गौतम राम, जल सहिया रेणु कुमारी, सुनीता देवी, किरण देवी, अर्चना बॉस, जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अरुणा कुमारी, पर्यवेक्षक अनुरोज कुमार, विकास सिंह उपस्थित थे।

जल जीवन मिशन कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया फिरोज खातून द्वारा मुखिया आरती देवी, मुखिया देवंती देवी आदि को वृक्ष देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक अनुरोज कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। क्षेत्र के जिन रहिवासी को अबतक जल कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है वैसे जरूरतमंद क़े लिए ही जल जीवन मिशन कार्यक्रम किया गया है।

उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। हर एक व्यक्ति के घर में जल पहुंचाया जाएगा। यहां सभी गणमान्य जनों ने अपनी अपनी बातों को रखा। बताया गया कि 29 फरवरी को इन बातों को लेकर फिर चर्चा किया जाएगा। मौके पर जल सहिया, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।

 55 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *