इप्टा कलाकार गीत प्रस्तुत कर इंडिया गठबंधन के लिए क्षेत्र में कर रहे प्रचार

मोदी की गलत व् जन विरोधी नीतियों से महंगाई आसमान छु रही है-दीपू कुमार सिन्हा

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में शहर चंदवा, सुदूर्वर्ती क्षेत्र बोदा और शुक्रबजार में इप्टा टीम के कलाकार हाथ को मजबूत करने के लिए और चतरा लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में गीत प्रस्तुत कर प्रचार कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को यह भरोसा दे रहे हैं कि हाथ बदलेगा हालात। यह विश्वास दिला रहे हैं।

इप्टा टीम के कलाकार प्रेम प्रकाश, पंकज श्रीवास्तव, अजय, रवि शंकर, भोला ने गीत प्रस्तुत कर कहा कि आज देश की हालात बहुत ही खराब है। रोटी रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। धान गेहुं तो उपजाते हैं, गोदामों में अनाज भरे पड़े हैं, फिर भी पेट भर रोटी नहीं मिलती। भुखा पेट सोते हैं।

सुत धागा बीनकर उसे कपड़े हम बनाते हैं, लेकिन मेरे बच्चे फटे कपड़े से दिन गुजारते हैं। हमेशा हम ठगे जाते हैं। इस बार हम नहीं ठगे जाएंगे जैसे गीत गाकर चुनाव के प्रति जागरुक कर गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थन में अपील किया।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रिय समिति सदस्य दीपू कुमार सिंन्हा ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ग़लत और जन विरोधी नीतियों से महंगाई आसमान छु रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम ने देशवासियों के घरों का बजट बिगाड़ दिया है। खेती व् किसानी पर संकट मंडरा रहा है। संविधान को कमजोर करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

झामुमो नेता सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार का दावा हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने, हर व्यक्ति को पंद्रह लाख उसके खाते में भेजने, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा का क्या हश्र हुआ यह सभी के सामने है।

इस अवसर पर माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान ने कहा कि आज क्षेत्र कि वर्तमान सांसद द्वारा जन समस्याओं की अनदेखी के कारण लोकसभा क्षेत्र की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। कांग्रेस नेता संजय दुबे ने कहा कि देश में जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस सरकार की देन है।

भाजपा ने कुछ भी नहीं किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो वह अपने हर चुनावी वादे को पूरा कर आपके और आपके बच्चों की भविष्य बेहतर करने का प्रयास करेगी।

प्रचार अभियान में अख्तर अंसारी, सेराज अंसारी, बसंत गंझु, जयमंगल गंझु, सज्जाद अंसारी, अमान अंसारी, रुपेश गंझु, सोनू अंसारी, शाहिद अंसारी, एजाजूल अंसारी, जसीम अंसारी, मंसूर अंसारी समेत बड़ी संख्या में आसपास के रहिवासी शामिल थे।

 64 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *