बेहरागोडा में बाहाबोंगा में आदिवासियों संग थिरके आमंत्रित प्रतिनिधि

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोडा में सोनोत जाहेर बाहाबोंगा समिति द्वारा 24 मार्च को अपराह्न आयोजित बाहाबोंगा (सरहुल) पर्व में आमंत्रित क्षेत्र के प्रतिनिधि आदिवासी महिला, पुरुष संग मांदर, झाल, ढोल, नगाड़े की ताल पर घंटो थिरकते देखे गए।

इस अवसर पर नायके बाबा राधानाथ सोरेन, हाड़ीराम सोरेन, बीसून मुर्मू, रतिलाल हांसदा, निमाइ मुर्मू, मंगरा टुडू, गोवर्धन मांझी आदि सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। यहां पर सबों ने ग्राम के विभिन्न मुहल्ले के रहिवासियों की खुशहाली की कामना की।

आयोजन में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि बतौर उपस्थित बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के विस सत्र में रहने के कारण उनके निजी सचिव अभय कुमार ठाकुर, झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक प्रग्नैत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जीतलाल सोरेन आदि का मंच पर समिति की ओर से स्वागत किया गया।

आगंतुक प्रतिनिधियों ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासियों के आस्था व विश्वास का पर्व है। ये अपने पूर्वजों की विरासत को धरोहर के तौर पर संभाले हुए हैं। मौके पर समिति की ओर से अमित सोरेन, लोवीश्वर मरांडी, विरेंद्र मुर्मू, किशोर प्रगनेत, गणेश सोरेन, राम प्रसाद, चमन सोरेन, करमचंद प्रग्नैत, महेश सोरेन, जेडी किस्कू, फागू मुर्मू, बीरबल मुर्मू सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला, पुरुष शामिल थे।

 125 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *