रणधीर वर्मा चौक पर निवेशकों ने सहारा प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

कार्यकर्ताओं ने सहारा प्रमुख व् अन्य का पुतला फूंका

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले 7 सितंबर को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भुगतान की मांग को लेकर सैकड़ों निवेशकों व् सहारा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर आम सभा का आयोजन किया गया तथा सहारा प्रमुख सुब्रत राय, कम्पनी निदेशक ओपी श्रीवास्तव, एनके पाल आदि का पुतला फूंका।

जानकारी के अनुसार आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अति शीघ्र सहारा कंपनी जमाकर्ताओं का भुगतान करे। यहां उपस्थित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा ने कहा यदि केंद्र सरकार सहारा इंडिया के पैसों का भुगतान जमाकर्ताओं और कार्यकर्ताओं को नहीं करवाती है तो आगामी 2024 के चुनाव में जमकर्ताओं द्वारा वर्तमान केंद्र सरकार के विरोध में मतदान किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता चुन्ना यादव ने कहा कि ज्यादातर गरीब व असहाय लोगो द्वारा सहारा में पैसे जमा किये गए है।आज अवधि पुरा होने पर भुगतान नही होने के कारण वे आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। उनके परिवार की जिम्मेवारी सरकार लेते हुए सहारा समूह प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ कानूनी करवाई करे। साथ हीं भारत सरकार सहारा समूह को संरक्षण देना बंद करे।

इस मौके पर कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में गोल्फ ग्राउंड से जुलूस के साथ रणधीर वर्मा चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने सहारा इंडिया मुर्दाबाद। सुब्रत राय चोर है। जमाकर्ताओं और कार्यकर्ताओं का भुगतान करो आदि नारे लगाए, तथा सुब्रत राय, ओपी श्रीवास्तव, एनके पाल व् अन्य का पुतला फूंका। साथ ही धनबाद के आरएम विकास कुमार के विरुद्ध आक्रोश प्रकट किया।

मौके पर मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभात बटाब्याल, संजीव कुमार सिंह, भोला महतो, विवेक खण्डेलवाल, ललित साव, अशोक राम, सकल साव, अजय चौधरी, अमरेश चक्रवर्ती, अवधेश प्रसाद, प्रवीण वर्णवाल, सुनील सोनी, रंजीत सिंह, रंजीत वर्णवाल, शक्ति नन्दन पांडेय, रूपेश सिंह, मो. मुनीर, कुर्बान अंसारी, सुजीत चटर्जी सहित सैकड़ो निवेशक व् सहारा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 323 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *