माहेर संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कसवागढ़ा स्थित माहेर संस्था कार्यालय परिसर में 17 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य जनों सहित कई विदेशी मेहमान भी यहां जुटे।

जानकारी के अनुसार यहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेन्द राज, गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन, आईएल थाना प्रभारी देवानंद कुमार, फुसरो नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। वहीं आगत अतिथियों का स्वागत माहेर संस्था के वालेँटीयर, बच्चे और महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं ने किया।

इस मौके पर गोमियां स्थित माहेर संस्था की ओर से राजेश कुजूर ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके बाद संस्था की ओर से चलाये जा रहे सिलाई बुनाई सेंटर के महिलाओं ने अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सर्वोदय होम की महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। साथ हीं बच्चों द्वारा भी कई तरह की झांकियां और झारखंडी सांस्कृतिक नृत्य और पर्यावरण से संबंधित कई आइटम भी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज और निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने कहा कि यह इस क्षेत्र का सौभाग्य है कि माहेर संस्था झारखंड राज्य के महज दो क्षेत्र में कार्यालय है, जिसमें एक गोमियां में है। वक्ताओं ने कहा कि इस संस्था ने जिस प्रकार गरीबों, असहाय, वंचित महिलाओं और बच्चों की सेवा तथा शिक्षा देने का कार्य कर रही है, वह तारीफ के काबिल है।

कहा गया कि उनसे भी जो सहयोग हो सकता है वे करने के लिए तत्पर रहते हैं। मौके पर संस्था के सदस्यो द्वारा निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर जर्मनी और ऑस्ट्रिया के विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। कार्यक्रम में खम्हरा पंचायत के मुखिया बंटी उरांव, रोहित यादव सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

 52 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *