जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बेटियां उड़ान भर रही है नाट्य प्रस्तुत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहाँ महिला सशक्तिकरण को लेकर बेटियां उड़ान भर रही है नाट्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 11 के प्रतिभाशाली छात्राओं द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन दुनियां भर की उन सभी महिलाओं को समर्पित था, जो न केवल पूरी आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा है। बल्कि, इसके विकास और भरण-पोषण में भी बराबर का योगदान देती हैं। अतिथि सूची में नवोदय परिसर के गृह निर्माता, महिला शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारी और वर्तमान में नामांकित सभी छात्राएं शामिल थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनवि में उत्सव की शुरुआत मेहमानों का पारंपरिक रूप से तिलक और गुलाब से स्वागत कर की गई। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के प्राचार्य बिपिन कुमार की पत्नी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
मौके पर उपस्थित विद्यालय की शिक्षिका सोनालिका दास ने अपने भाषण में कहा कि हर दिन महिला दिवस होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाएं जहां भी रहें, सम्मान के साथ रहें और अपना आत्म सम्मान बनाए रखें। शिक्षिका लिली बेक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर छात्राओं को नारी आंदोलन के लिए आगे आने वाली महिलाएं सहित जो महिलाएं अपने दम पर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया, उन सभी के बारे में जानकारी दी गई।

जिससे विद्यालय की छात्राएं भी हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर अपना, अपने परिवार और देश का नाम आगे बढ़ाएं। इसके साथ ही यहां महिला दिवस के महत्व पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बेटियां उड़ान भर रही है, पर जानकारियां दी गई।

तत्पश्चात सभी अतिथियों ने म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सोनालिका दास प्रथम और प्रभा देवी द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य जनों द्वारा समूह नृत्य के साथ उत्सव समाप्त किया गया। सभी ने जश्न का जमकर लुत्फ उठाया।

 

 64 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *