मानवी महिला समिति द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला: क्रिया:।”
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day)  के अवसर पर 8 मार्च को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में अर्पिता महिला मंडल के मार्गदर्शन में मानवी महिला समिति कथारा के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म का अनुपालन करने के लिए सही उत्पादों,  सूचना और  सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अवगत कराया गया। इस अवसर पर दोबारा प्रयोग में लाये जाने वाले सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में 108 महिलाओं ने भाग लेकर उसे सफल बनाया। उदघाटन समिति की अध्यक्षा नीलम पंजाबी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीएसआर के अंतर्गत  कथारा क्षेत्र के प्रभावित बोडिया उत्तरी और बोडिया दक्षिणी पंचायत के 40 महिलाओं/बालिकाओं के लिए  ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया। मानवी महिला समिति की अध्यक्षा नीलम पंजाबी ने कहा कि दुनिया भर में हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती है। महिलाओं के सशक्तीकरण से ज्यादा प्रभावी विकास का कोई साधन नहीं है। इसी कड़ी में आज के कार्यक्रम के द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता लाया गया और साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया। उन्होंने कहा कि कथारा क्षेत्र प्रारंभ से ही सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों के प्रति समर्पित है। पूर्व में भी दिव्यांगो के लिए ट्राईसाइकिल एवं व्हील चेयर का वितरण एवं स्वस्थता शिविर का आयोजन किया गया था जो आगे भी जारी रहेगा। आगे भी महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से सीएसआर मद से खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन करने की योजना है।
मौके पर सरिता सक्सेना, संजीदा आलम, शिखा सिन्हा, तारा ठाकुर, कामिनी कुमारी, रिंकी सिंह, सुनीता पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं। अंततः  कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आग्रह किया गया।

 

 502 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *