Advertisement

बगोदर प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह के रूप में मनाया

प्रहरी संवाददाता/बगोदर(गिरिडीह)। बगोदर प्रखड (Bagodar block) के हद में औंरा तथा अटका पंचायत सचिवालय में आजिविका महिला संकुल संगठन के तहत 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International womens day) के पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं के विकास एवं प्रगति से संबंधित कई जानकारियाँ दी गई।
इस दौरान उप प्रमुख सरिता साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कही कि हमारे देश भारत में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना जाता है। मुखिया प्रकाश मंडल ने कहा कि महिलाएं पुरुष के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे भी है। उन्होने कहा कि पुरुष एक कुल का नाम रोशन करता है वही महिलाएं राम सेतु पुल की तरह दो कुल को जोड़ के रखती है और अपने परिवार का मान सम्मान बढ़ाने का भरसक प्रयास करती है। समाजसेवी उमेश मंडल ने कहा कि झारखंड ग्रामीण परिवेश में शराब खोरी महिलाओं के विकास में अवरोध उत्पन्न करता है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, सीओ राहुल कुमार उरांव, पश्चिमी जिप सदस्य पूनम महतो, बगोदर मध्य जिप सदस्य सरिता महतो, बगोदर प्रमुख मुस्ताक अंसारी, अटका पश्चिमी मुखिया जीबाधन मंडल, पूरण कुमार महतो जबकि औरा पंचायत संकुल में जिप सदस्य गाजेन्द्र महतो, बेको पुर्वी मुखिया टेकलाल चौधरी, औरा पंचायत के मुखिया महेश महतो, पोखरिया पंचायत के मुखिया कंचन देवी, प्रेमचन्द साहु, जेसपीएल डीएम स्मिता रशिम एक्का सहित सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *