संघर्ष तेज करना ही रेखा देवी की सच्ची श्रद्धांजलि-भागीरथ शर्मा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनवादी महिला समिति की बोकारो जिलाध्यक्ष सह नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्या बेरमो उत्तरी दिवंगत रेखा देवी की याद में 8 सितंबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में जारंगडीह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता श्याबिहारी सिंह दिनकर और संचालन विजय कुमार भोई ने किया।

आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) बोकारो जिला मंत्री सह झारखंड राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड भागीरथ शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संघर्ष को तेज करना ही रेखा देवी की सची श्रधांजलि होगी।

कॉ शर्मा ने कहा कि रेखा देवी इन्हीं चुनौतियों के खिलाफ संघर्ष के कतारों में खड़ी हो रही थी कि उनका असामयिक निधन हो गया। इससे संगठन सहित समाज का भारी नुकसान हो गया। उसकी भरपाई कठिन है। उन्होंने रेखा देवी के पति सीपीएम सह सीटू नेता मनोज पासवान सहित उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दु:ख की घड़ी में पुरे संगठन को साथ खड़े रहने की बात कही।

पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉ रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि रेखा देवी से पार्टी को बड़ी उम्मीदें थी। उन्होंने कहा कि आज जो देश के सामने चुनौतियां हैं, जिसके खिलाफ हमारी पार्टी अगली कतारों में है। रेखा देवी के रहने से संघर्ष को मजबूती मिलती।

उन्होंने आगामी 20 सितंबर को पार्टी की महाजुटान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंने का आह्वान करते हुए कहा कि यह रेखा देवी का सम्मान और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा को सीटू व सीपीएम नेता विजय कुमार भोई, बेरमो लोकल कमिटी के सचिव मनोज पासवान, जनवादी महिला समिति की बोकारो जिलाध्यक्षा सुमित्रा देवी, जिला सचिव सह राज्य के सह सचिव रेणु दास, पार्टी के श्याबिहारी सिंह दिनकर, कमलेश गुप्ता, सुरेश प्रसाद, कन्हाई शर्मा, टेकामन यादव, मुस्ताक अंसारी, सीटू के गोवर्धन रविदास आदि ने श्रद्धांजलि दी और माल्यार्पण किया।

ज्ञात हो कि सीपीएम बेरमो लोकल कमिटी सदस्य सह एनसीओईए (NCOEA) के बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज पासवान की पत्नी रेखा देवी का बीते माह 18 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया था।

 158 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *