Advertisement

सतर्कता जागरूकता के तहत बोकारो थर्मल प्लांट में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्लांट में 28 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सत्यनिष्ठा का प्रतिज्ञा लिया गया।

यहां बोकारो थर्मल प्लांट में डीवीसी की ओर से 28 अक्टूबर से आगामी 2 नवम्बर तक सर्तकता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष सर्तकता जागरूकता सप्ताह का विषय है सत्यनिष्ठा की संस्कृती से राष्ट्र की समृद्धी। यह सप्ताह भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने और परदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।

सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के सभी वरीष्ठ अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में हुआ। प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाया एवं महाप्रबंधक (ओएवंएम) एस भट्टाचार्य ने अंग्रेजी में शपथ दिलाया। इसके बाद उप महाप्रबंधक प्रशासन बी जी होलकर ने संस्थान से संबंधित शपथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाया।

इसके बाद बोकारो थर्मल के उप महाप्रबंधक असैनिक विश्वमोहन गोस्वामी ने राष्ट्रपति, उप महाप्रबंधक स्वास्थ डॉ एस के झा ने उप राष्ट्रपति, वरीय प्रबंधक वित्त सुशील कुमार ने प्रधानमंत्री का संदेश एवं प्रबंधक सर्तकता तारीक सईद ने केन्द्रीय सर्तकता आयुक्त का संदेश पढ़कर सुनाया।
इस अवसर पर परियोजना प्रधान ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक अजय केश, अखिलेन्दु सिंह, एन मुरास्कर, एस पांडा, मनीश चौघरी, संदीप भगत, राहुल सिंह, अभिजीत दुले, राहुल साहा, शशि शेखर, ए के चौबे, एम कैफी, धर्मेन्द्र कुमार, शाहिद इकराम, शकील अहमद, अर्घा बसु, रवि सिन्हा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ शर्मा ने किया।

बताया गया कि आने वाले सप्ताह में इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें, 29 अक्टूबर को अंतर विद्यालय भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, 30 अक्टूबर को कर्मचारियों हेतु निंबंध एवं क्वीज प्रतियोगिता, 31 अक्टूबर को कर्मचारियों हेतु नारा लेखन, एक नवबंर को सर्तकता संगोष्ठी, 2 नवंबर को सर्तकता ग्राम सभा का आयोजन कंजकीरो पंचायत में, 3 नवंबर को विद्यार्थियों हेतु अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्टेशन क्लब में एवं 4 नवंबर को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *