ईशान्य मुंबई के सांसद मनोज कोटक के विजन से प्रेरित

एक माह चलेगा “सांसद खेल महोत्सव 2023” का शुभारंभ

मुश्ताक खान/मुंबई। मौजूदा वख्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके कार्यालय में मुंबई के सांसद मनोज कोटक के विजन की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Prime Minister Narendra Modi) “खासदार खेल महोत्सव” की तारीफ करते हुए, उन्हें बधाई नामा भी भेजा है। दर असल युवा पीढ़ी में परंपरागत खेलो को और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से सांसद “खासदार खेल महोत्सव” का शुभारंभ किया है।

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने खेलों के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। इसे वैश्विक मंच पर दिखाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “खेलो इंडिया” कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की गई। इसी कार्यक्रम के आधार पर ईशान्य मुंबई के लोकप्रिय सांसद मनोज कोटक ने “खासदार खेल महोत्सव” की शुरुआत की है।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 की तरह इस साल भी ईशान्य मुंबई में “खासदार खेल महोत्सव 2023” का आयोजन किया गया है। करीब एक माह तक चलने वाले महोत्सव का भव्य शुभारंभ 23 अप्रैल रविवार की शाम 5 बजे मुंबई के भांडुप (पश्चिम) स्थित कोंकण नगर में भारतरत्न अटलबिहारी वाजपाई मैदान में हुआ।

“खासदार खेल महोत्सव 2023” का शुभारंभ सांसद मनोज कोटक के साथ साथ प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार सह कोमनवेल्थ पुरस्कार विजेता तथा 60 पदक और 8 बार भारत केसरी विजेता, भारत की सुप्रसिद्ध फ्रिस्टाईल कुश्तीबाज दिव्या काकरन, प्रसिद्ध मराठी अभिनेता, पटकथा लेखक, दिग्दर्शक अंकुश चौधरी, आदि।

विधायक मिहिर कोटेचा, विधायक राम कदम, विधायक पराग शाह आदि गणमान्यों के शुभ हांथो किया गया। “खासदार खेल महोत्सव 2023” के शुभारंभ में पूर्व विधायक, नगरसेवक, नगरसेविका, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने हिस्सा लिया।

ईशान्य मुंबई में “खासदार खेल महोत्सव 2023” की शरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी वाजपाई की फोटो को माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद “खासदार खेल महोत्सव 2023” का झंडा फहराया गया और जोरदार आतिशबाजी की गई।

मंच पर उपस्थित सभी महानुभावों द्वारा ईशान्य मुंबई “खासदार खेल महोत्सव 2023” के टीशर्ट और ट्रॉफी लॉन्च किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ अतिशय सुंदर मल्लखंब और योगासन का भी प्रदर्शन किया गया जिसे उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर विभिन्न खेलों में महाराष्ट्र राज्य और भारत देश का नाम रोशन करने वाले प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सांसद मनोज कोटक द्वारा मंच पर से ईशान्य मुंबई “खासदार खेल महोत्सव 2023” के शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा होने के बाद इसी मैदान पर महिलाओं की एक कबड्डी स्पर्धा के माध्यम से खेल महोत्सव की विधिवत शुरुआत की गई।

ईशान्य मुंबई के “खासदार खेल महोत्सव २०२३” में कई खेलों को समाविष्ट किया गया है, जिसमें क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, व्होलीबॉल, फुटबॉल, शरीर सौष्ठव (बोड़ी बिल्डिंग), गोला फेंक, बैडमिंटन, कुश्ती, रायफल शूटिंग, किक बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, डिस्क फेंक, साइकलिंग, कराटे, मल्लखंब, स्केटिंग जैसे मैदानी खेलों के साथ साथ चेस, कैरम, निबंध स्पर्धा, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, वकृत्व स्पर्धा, वन मिनिट गेम जैसे दिमागी खेलों को भी समावेश है।

इस अवसर पर सांसद मनोज कोटक ने कहा कि, “हमारे राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है। साथ में खेलों की वजह से लोगों में संगठन की भावना पैदा होती है, जिसके कारण “सबका साथ – सबका विकास” के सूत्र को अधिक मजबूती मिलती है।

खेलों के कारण लोगों का स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है और समाज के स्वस्थ व्यक्ति की वजह से मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। इसके जरिए हम केवल बच्चों और युवाओं को ही नहीं बल्कि महिलाएं और दिव्यांगजनों को भी समाज के मुख्य प्रवाह से जोड़ सकते हैं।

 280 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *