इनर व्हील क्लब ने साइक्लिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। इनर व्हील क्लब गिरिडीह हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती रही है। इसी के तहत सम्पूर्ण भारत की यात्रा करने वाली साइक्लिस्ट आशा मालवीय के सम्मान में क्लब द्वारा 28 मार्च को एक कार्यक्रम का आयोजन होटल गार्डन व्यू में किया गया।

महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाने और महिलाओं की सुरक्षा पर समाज को शिक्षित करने के लिए आशा मालवीय पूरे देश में सायकिल से घूम रही हैं। इसकी जानकारी ओड़िसा के एक इनर व्हील क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील सम्पादिका प्रभा रघुनन्दन को दी। उन्होंने आशा मालवीय का सम्पर्क जमशेदपुर और राँची के इनर व्हील क्लबों से करवाया।

जहाँ उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। साथ ही उसे इनर व्हील सदस्याओं के द्वारा सहयोग भी दिया गया। रांची में वह मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन और डायरेक्टर जेनेरल ऑफ पुलिस से भी मिल चुकी है। वह बोकारो होते हुए गिरिडीह पहुंची। यहां इनर व्हील क्लब गिरिडीह द्वारा उसकी मेजबानी की गई।

क्लब द्वारा एक सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भेंट स्वरूप इनर व्हील लोगो छपा कॉफी मग एवम क्लब फ्लैग दिया गया। उनके आगे के सफर के लिए कुछ रुपये, खाने की सामग्री और सहयोग राशि दी गई। आगे के सफर में भी दूसरे शहरों के इनर व्हील क्लब उसकी सहायता करती रहेगी। प्रभा रघुनंदन ने आशा को उक्त आश्वासन दिया।

बाद में इनर व्हील क्लब द्वारा आर के महिला कॉलेज की युवा बालिकाओं के बीच एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आशा मालवीय ने अपने भारत यात्रा के उद्देश्य के विषय मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पूरे विश्व को यह संदेश देना चाहती हैं कि हमारा देश महिलाओं के भ्रमण और यात्रा के लिए पूर्णतया सुरक्षित है।

आशा की दृढ़ मानसिकता और सोच से क्लब की सदस्याएँ और उपस्थित आर के महिला कॉलेज की बालिकाएं बेहद प्रभावित दिखी।
इस अवसर पर क्लब की अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील एडिटर प्रभा रघुनन्दन, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर रश्मि गुप्ता, पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रुही अहमद, क्लब अध्यक्षा रेखा तर्वे, आदि।

पास्ट प्रेसिडेंट डॉक्टर मधुश्री सेन सान्याल, पास्ट प्रेसिडेंट नम्रता राजगढ़िया, पास्ट प्रेसिडेंट चंचल भदानी, क्लब सदस्या रुचि तर्वे, सोनी कंधवे, डॉक्टर पायल वर्मा, निवेदिता पोद्दार, दीक्षा बैशखियार, उमा गुप्ता, रूपा रानी, गीता बरनवाल आदि मौजूद थी।

भारत भ्रमण के लिए निकली 24 वर्षीय आशा मालवीय सोलो साइकिलिस्ट ने 28 मार्च को आर के महिला कॉलेज में आकर कॉलेज की छात्राओं को मोटिवेट करने का काम किया। इस कार्यक्रम को इनरव्हील क्लब ने ऑर्गनाइज किया था तथा अध्यक्षता आरके महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ मधुश्री सन्याल कर रही थी। मंच संचालन प्रो नम्रता साहू कर रही थी।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या द्वारा आशा मालवीय को बुके भेंटकर व शाल ओढ़ाकर किया गया। अपने वक्तव्य में आशा मालवीय ने कहा कि देश में लड़कियां कमजोर नहीं है। विदेशो में कहा जाता है कि भारत में महिलाएं असुरक्षित हैं, परंतु मैं साइकिल के माध्यम से पूरा भारत भ्रमण कर रही हूं।

मुझे पूरे देश में कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि लोगों का नजरिया लड़कियों के प्रति खराब है। उन्होंने आगे बताया कि लड़कियां कुछ भी कर सकती है। उन्हें समस्या को छोड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जीत उन्हें मिलेगी।

इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य मधुश्री सेन सन्याल ने कहा कि आशा के आने से हमारे कॉलेज की छात्राओं में जोश व उत्साह का संचार हुआ है। धन्यवाद ज्ञापन में प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सुशील कुमार राय ने कहा कि आशा की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है।

इन्होंने बता दिया कि बेटी किसी से कम नहीं है। इस कार्यक्रम में डॉ नीलम सिन्हा, डॉ इंदु कुमारी, डॉ संजीव सिन्हा, डॉ के एन शर्मा, डॉ आतिश रंजन, प्रो. महेश अमन, प्रो. कंचन, प्रो. अर्चना, समस्त शिक्षकेतर कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

 97 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *