भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं के हमले का दिया जवाब

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। समुद्री सुरक्षा अभियान में तैनात भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैतों के हमले का करारा जवाब दिया है। 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल कंबर 786’ पर संभावित समुद्री डकैती की जानकारी मिलते ही समुद्री सुरक्षा अभियान में तैनात जवानों ने अरब सागर में जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके तहत अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना के जहाजों को अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था।

भारतीय नौसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार घटना के समय एफवी सोकोट्रा से लगभग 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था और बताया गया था कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार है। इसे देखते हुए अपहृत एफवी को 29 मार्च को रोक लिया गया है। अपहृत एफवी और उसके चालक दल को बचाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा वर्तमान में ऑपरेशन जारी है। भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और राष्ट्रीयताओं के बावजूद नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tegs: #Indian-navy-responded-to-the-pirate-attack

 57 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *