भारतीय हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ने किया शिक्षा विकास समारोह का आयोजन

शिक्षा विकास समारोह का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में देवीपुर पंचायत में रंजीत प्रजापति के निवास में 11 अक्टूबर को भारतीय हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ने शिक्षा और विकास समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले प्रखंड एवं जिला स्तर का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस समारोह को क्षेत्र में शिक्षा, विकास व स्वास्थ्य को द्रुत गति से बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। समारोह का अध्यक्षता स्थानीय प्रभारी मुखिया नंदू प्रजापति ने किया। ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, महिला अध्यक्ष आशा देवी, संयोजक सरिता कुमारी इस समारोह में मुख्य रूप से सम्मिलित थे।
समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में समाज में शिक्षा का द्रुत गति से विकास और स्वास्थ्य के लिए कैसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचे इसपर गहनता पूर्वक विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया। मौके पर धर्मेंद्र कुमार, जनार्दन कुमार, गीता देवी, संतोष यादव, ललिता देवी, सुनीता देवी, कलावती देवी, गुलाबी देवी, मालती देवी, सीमा देवी आदि उपस्थित थे।

 265 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *