Advertisement

डुमरी उपचुनाव में बढ़त की ओर इंडिया

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में 5 सितंबर को उप चुनाव संपन्न हो गया। इस उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी एवं इंडिया उम्मीदवार बेबी देवी में कड़ी टक्कर हो सकती है।

एक सर्वे के अनुसार जानकारी मिली है दो महिलाओं के बीच में स्वर्गीय जगन्नाथ महतो की विधवा बेबी देवी लगभग तीन से पांच हजार मतों से जीतने की संभावना हो सकती है। बेबी देवी इस चुनाव में सिंपेथी वोट बटोरने में सफल होती दिख रही है।

क्षेत्र के मतदाताओं के अनुसार स्वर्गीय जगन्नाथ महतो एक मंत्री, विधायक नेता हीं नहीं बल्कि, एक किसान का बेटा था। इसलिए इसका लाभ उनकी विधवा को निश्चित हीं मिल चुका है। इसकी सही जानकारी अब आगामी 8 सितंबर के मतगणना के बाद सही परिणाम आ जाएगी। परिणाम में उलट फेर भी संभव है, लेकिन इतना तो सत्य है कि इस उपचुनाव में शेष उम्मीदवार अपनी जमानत बचा सकते हैं या नहीं? यह भविष्य के गर्भ में है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *