इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का बेरमो विधान सभा क्षेत्र मे तूफानी जनसंपर्क

बेरोजगारी, पलायन, विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता-मथुरा प्रसाद महतो

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो द्वारा 11 मई को बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सिजुआ, दुगदा बिनोद बिहारी चौक, सिद्धू कान्हु चौक, निमयामोड़, झरनडीह, भंडारीदह, तुरियो, फुसरो नगर के सिंह नगर, भेड़मुक्का, राजाबेड़ा, सिंगारबेड़ा, नोनिया पटी, अमलो बस्ती, पेटरवार के चलकरी, कानीडीह, कुशलबंधा, मायापुर, श्यामलता, बेलडीह, चांपी, अंबाटोला, खेतको, सीपीएम ऑफिस जरंगडीह, कथारा, बीटीपीएस, अरमो आदि जगहो मे जनसंपर्क कर मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो ने कहा कि गिरिडीह की जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। वर्ष 2024 में मोदी जाने वाले हैं। कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय रहिवासियों एवं अगल-बगल के लिए आरक्षित करवाया।

उसे सख्ती से अनुपालन करवायेंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, पलायन, विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य पर उनकी प्राथमिकता होगी। महतो ने कहा कि जनता खुद काफी उत्साहित है। केंद्र की तानाशाह सरकार द्वारा जिस तरह तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है। उससे जनता में आक्रोश है। वोट के माध्यम से जनता अपने आक्रोश का इजहार करेगी।

चुनावी मुद्दे के सवाल पर महतो ने कहा कि लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाले को केंद्र की तानाशाह सरकार तोड़ने का काम कर रही है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारों के पास कोई भी रोजगार नहीं है। ऐसी स्थिति में विस्थापित और पलायन को रोकने का काम हम करेंगे।

इस अवसर पर झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, भोलू खान, दीपक महतो, घुन्नु हांसदा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य बनबीर मिश्रा, संगठन सचिव पान बाबू केवट, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनम देवी, उपाध्यक्ष अंबिका देवी, प्रखंड सचिव अल्पसंख्यक विंग हाशिम अंसारी, टिक्कू महतो, महताब खान, दीपक गुप्ता, जीतेन्द्र नायक, हर्ष कुमार,अमित झा, इमरान खान, कार्तिक मांझी, रोहित महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 102 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *