पूर्व विधायक व् मजदूर नेता से मिलकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने मांगा समर्थन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। लोकसभा चुनाव का तिथि घोषित होने के बाद से झारखंड के धनबाद तथा गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है। नामांकन पूर्व हीं घोषित व् संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है।

इस क्रम में 2 अप्रैल को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो के संभावित प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो धनबाद पहुंचे। महतो ने हाऊसिंग कॉलोनी स्थित धनबाद के पूर्व विधायक व् पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक से मिलकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मल्लिक से गिरिडीह चुनाव में सहयोग करने के लिए अनुरोध किया।

यहां महतो से भेंट के दौरान पूर्व विधायक मल्लिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में धनबाद, गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में इंडिया गठबंधन का पताखा लहरायेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का 400 पार का नारा जुमला साबित होगा।

बताया जाता है कि यहां से झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा से मुलाकात कर मजदूरों का समर्थन मांगा। महतो से भेंट के दौरान मजदूर नेता झा ने समर्थन का वादा करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा का 400 पर नारा का पुरी तरह हवा निकल जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन की सभी सीटों पर जीत होगी। इस अवसर पर प्रत्याशी महतो के साथ मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद, झामुमो नेता मदन महतो, बसंत महतो सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

 64 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *