Advertisement

निर्दलीय प्रत्याशी गौतम मंडल ने पूर्वी टुंडी में किया जनसंपर्क

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी गौतम मंडल ने 9 नवंबर को पूर्वी टुंडी के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर मतदाताओं से वोट की अपील की।

जानकारी के अनुसार प्रत्याशी ने मंडल बहुल क्षेत्र के ग्राम शंकरडीह, बलारडीह, असुरबांध, लटानी, बाभुनबांध, सिंगराईडीह, गोपीनाथडीह आदि ग्रामों के मंडल समाज के पदाधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित जनों से मिल कर चुनाव में उन्हें जिताने के लिए निवेदन किया। जिस पर मंडल समाज ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व पूर्वी टुंडी समाज के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत मंडल कर रहे थे। इस अवसर पर दिलीप मंडल, मनोज मंडल, अंबुज मंडल, बबिता मंडल, काजल मंडल, रेखा मंडल, श्रीराम मंडल, रंजीत मंडल, संजय मंडल, प्रताप पाल, बजरंग दल के नेता कन्हाई मंडल, भावतरण मंडल, मंजूर मंडल आदि ने जीत सुनिश्चित करने का आशीर्वाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *