केन्द्रीय अस्पताल ढोरी में अल्ट्रा सोनोग्राफी इकाई का उद्घघाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में स्थित केन्द्रीय अस्पताल में अल्ट्रा सोनोग्राफी इकाई का 8 मार्च को उद्घघाटन किया गया। इस अवसर पर जिला सिविल सर्जन बोकारो डॉक्टर दिनेश कुमार, चास नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सौरव कुमार भुवानीया, ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर अल्ट्रा सोनोग्राफी इकाई का उद्घघाटन किया।

अल्ट्रा सोनोग्राफी इकाई उद्घघाटन के अवसर पर चास नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सौरव कुमार भुवानीया ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि सीसीएल द्वारा यहां अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन लगाया गया है। अब यहां के रहिवासियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि इस अस्पताल मे अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन लगने से गर्भवती महिलाओ को काफी फायदा होगा।

इस मशीन के संचालन से आसपास के रहिवासियों को लाभ होगा। कहा कि जल्द हीं इस अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। केंद्रीय अस्पताल ढोरी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि केन्द्रीय अस्पताल ढोरी मे 2013 मे मशीन खराब हो गया था। काफी प्रयास कर अल्ट्रा सोनो ग्राफी मशीन 2024 मे लगा है। इस अवसर पर चार दिव्यांगों के बीच ट्राई साईकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर श्वेता सरण ने किया।

मौके पर मुख्य रूप से बीएंडके क्षेत्रीय अस्पताल करगली के सीएमओ डॉ संजय सिन्हा, डॉ पुनीत गुप्ता, डॉ आर एन झा, डॉ शैलया, श्रमिक नेता रविन्द्र मिश्रा, आर.उनेश, विनय सिंह, कैलाश ठाकुर, जवाहर यादव, महेन्द्र चौधरी, जयनाथ मेहता, देवतानंद दुबे आदि उपस्थित थे।

 104 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *