Advertisement

गोविंदपुर सी पंचायत भवन में राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल प्याऊ का शुभारंभ

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बढ़ते गर्मी और तापमान को देखते हुए बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर सी पंचायत भवन मुख्य सड़क के समीप शुद्ध पेयजल प्याऊ की व्यवस्था किया गया। जिसका शुभारंभ 28 अप्रैल को गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया बबलू उफ़ विकाश सिंह ने राहगीरों को पेय जल पीला कर किया। जो मानवता का परिचय है।

इस अवसर पर मुखिया विकाश सिंह ने कहा कि आम जनों को शुद्ध जल के साथ साथ गुड़, बतासा आदि खाद्य सामग्रियों की भी व्यवस्था पंचायत की ओर से किया गया है। बताते चलें कि इस मुख्य मार्ग से सैकड़ों की संख्या में दूर दराज से आए बोकारो थर्मल व् गोविंदपुर के कॉलोनीवासी तथा राहगीर गुजरते हैं। वही इस भीषण गर्मी में आम जनों के इस पेयजल प्याऊ से बहुत राहत मिलेगी। बताया जाता है कि उक्त प्याऊ उद्घाटन कार्यक्रम में अरुण सिंह, राजेश साव, संटू सिंह, पप्पू कुमार, रवींद्र कुमार आदि गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *