Advertisement

बोकारो कोर्ट परिसर में डाक सुविधा केंद्र का उद्घाटन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में 6 नवंबर को अधिवक्ता एवं मुवक्किलों की सुविधा के लिए डाक सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रशीदी, संघ के प्रभारी अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल सदस्य रशीदी ने कहा कि इससे कोर्ट परिसर में डाक से संबंधित सभी सुविधा मिलेगा। जिससे अब जरूरतमंदो को डाक भेजने के लिए पोस्ट ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां डाक सुविधा केंद्र के खुलने से कोर्ट में ही अधिवक्ताओं द्वारा डाक बुकिंग संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा वरीय अधिवक्ता जाहिर हुसैन अंसारी, अजय सिन्हा, अतुल कुमार, कामदेव पाठक, संपूर्ण चंद्र लायक, संजीत कुमार सिंह, अताउल्लाह अंसारी, शाह मोहम्मद, शंकर डे, मो. निसार, इस्तियाक अंसारी समेत दर्जनों अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *