गिरिधन महिला प्रोड्यूसर का देवरी और तीसरी में जोहार एग्री मार्ट का उद्घटान

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिले में जोहार परियोजना द्वारा किसानों को उन्नत खेती से जुड़ी सुविधाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराने का पहल जोहार एग्री मार्ट के द्वारा किया गया है।

इस पहल के तहत महिला किसानों को उन्नत खेती से जुड़ी सामाग्री, उपकरणों और अन्य समस्याओं के समाधान हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत 26 अप्रैल को गिरिधन महिला प्रोड्यूसर कंपनी का गिरिडीह जिला के हद में देवरी और तीसरी में पांचवा एवं छठा जोहार एग्री मार्ट का उद्घटान किया गया।

जानकारी के अनुसार धनबाद और गिरिडीह जिलों में 6 जोहार एग्री मार्ट का संचालन किया जा रहा है। उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों के अलावा आम किसानों को भी उचित मूल्य पर खेती से जुड़ी हर तरह की सामग्री एवं सेवाएं जोहार एग्री मार्ट के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है। इस नूतन पहल से किसानों को न सिर्फ एक छत के नीचे खेती से जुड़ी तमाम सामाग्री जैसे उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज, कीटनाशक आदि उचित दामों पर उपलब्ध कराई जा रही है,

बल्कि उन्नत खेती के लिए मिट्टी की जांच, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्र आदि सुविधा वाजिब दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा जोहार परियोजना के जरिये जिले में कृषि से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जोहार एग्री मार्ट का संचालन किया जा रहा है।

जोहार एग्री मार्ट में खेती से जुड़े सामानों की बिक्री के अलावा किसानों को उन्नत खेती के लिए बेहतर तकनीकों से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में किसानों को उन्नत खेती से संबंधित उपाय एवं सुझाव की भी व्यवस्था है।

जोहार एग्री मार्ट के संचालन से न सिर्फ किसानों को सामाग्रियों की खरीदारी के लिए कम दूरी तय करनी पड़ रही है, बल्कि उन्हें लोकल बाज़ार से 10 फीसदी कम दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले खाद, बीज, कीटनाशक, डीएपी यूरिया आदि भी आसानी से प्राप्त हो रहे हैं।

जोहार एग्री मार्ट किसानों के तरक्की के लिए लिए वन स्टॉप सेंटर के रुप में वरदान साबित हो रहा है। उत्पादक समूहों से जुड़े किसानों को जोहार एग्री मार्ट के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए स्थानीय आजीविका कृषक मित्रों(AKM) व किसानों को जरुरी सुझाव, समाधान एवं समस्याओं का हल साझा किया जाता है। वर्त्तमान में जोहार

परियोजना अंतर्गत धनबाद और गिरिडीह जिले में कुल 6 एग्री मार्ट से करीब 20 हजार से ज़्यादा किसानों को तकनीकी सेवाएं उपलब्ध हो रहा है। अपनी विभिन्न सेवाओं एवं सामग्री की बिक्री के जरिए जोहार एग्री मार्ट ने करीब 2.5 करोड़ का कारोबार किया है।

 92 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *