मोतिझील में डॉ निलिमा वर्मा ‘निशिता’ की नवीन कृति का लोकार्पण

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार की आर्थिक राजधानी मुजफ्फरपुर के मोतिझील स्थित स्मृति प्लाजा में 10 सितंबर को आदित्य संस्कृति एवं काव्याकाश के नखत डॉ निलिमा वर्मा ‘निशिता’ की नवीन कृति का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम के अध्यक्ष बज्जिका लोक के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार चितरंजन सिन्हा ‘कनक’, मुख्य अतिथि डॉ शारदा चरण एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार भगवती चरण भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात मंचस्थ अतिथि ने समवेत नीलिमा वर्मा की पुस्तक का लोकार्पण किया।

उक्त जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि इस अवसर पर डॉ निलिमा द्वारा चितरंजन सिन्हा ‘कनक’, डॉ शारदा चरण एवं भगवती चरण भारती, साहित्यकार उदय नारायण सिंह, डॉ किरण वर्मा को माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सविता राज के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाषाविद डॉ शारदाचरण ने यहां अपने संबोधन में कहा कि कविता जीवन की समीक्षात्मक अभिव्यक्ति होती है।नीलिमा की प्रतिभा किसी सीमा का मोहताज नहीं है।

तभी तो मध्य प्रदेश से पत्रिका आदित्य संस्कृति ने निलिमा वर्मा के साहित्यिक यात्रा का सम्मान करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेषांक प्रकाशित होना मुजफ्फरपुर के लिए गौरव की बात है। वरिष्ठ साहित्यकार भगवती चरण ने निलिमा की कविता काव्याकाश की चर्चा करते हुए कहा कि इनकी कविता पढने से महादेवी वर्मा की याद ताजा हो जाती है।

अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में चितरंजन सिन्हा ने कवियत्री निलिमा को आशीर्वादित करते हुए कहा कि इनकी महत्ता दूर-दूर तक फैली हुई है। इनमे असीम साहित्यिक ऊर्जा विद्यमान है। उन्होंने कहा कि निलिमा संस्कृत और हिन्दी की विदूषी लेखिका है।

यहां विषय प्रवेश के क्रम में मुजफ्फरपुर जिला साहित्य सम्मेलन के महामंत्री उदय नारायण सिंह ने निलिमा की कविता स्वयं ही सुनाकर निलिमा के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ओम प्रकाश जमुआर (पटना), डॉ सतीश चन्द्र भगत (दरभंगा), शेखर कुमार श्रीवास्तव (दरभंगा), डॉ पुष्पा जमुआर (पटना), दिलीप कुमार (मुजफ्फरपुर), डॉ बी के मल्लिक (मुजफ्फरपुर), शैल केजरीवाल (मुजफ्फरपुर), रमेश चंद्र श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर), हरिकिशोर प्रसाद (मुजफ्फरपुर), आदि।

डॉ शांत्वना भारती (मुजफ्फरपुर),अमिताभ कुमार सिन्हा (दरभंगा), सविता राज (मुजफ्फरपुर), उषा किरण श्रीवास्तव (मुजफ्फरपुर), डॉ पुष्पा गुप्ता (मुजफ्फरपुर), नीलम कुमारी (मुजफ्फरपुर), किरण वर्मा (मुजफ्फरपुर), लोक नाथ मिश्र (मुजफ्फरपुर) आदि ने कवियित्री निलिमा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इन विभुतियो को लेखिका वर्मा ने अपनी पुस्तक देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार दुसरे सत्र मे कवि सम्ममेलन आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन लेखिका निलिमा वर्मा ने किया।

 159 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *