बढ़ती ठंड को देखते हुए जिप सदस्य ने असहायों के बीच किया कंबल वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े माहेर संस्था में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिप सदस्य ने असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। जिप सदस्य ने संस्था में हर संभव मदद करने की बात कही।

गोमियां प्रखंड के हद में खम्हरा पंचायत के कसवागढ़ा स्थित स्वंयसेवी संस्था माहेर में 25 नवंबर को जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने संस्था में रह रहे गरीब व असहाय जरूरतमंदो के बीच कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त 30 कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर जिप सदस्य डॉ राज ने कहा कि मानव की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय की सेवा करने में उन्हें आत्मीय संतुष्टि मिलती है।

उन्होंने कहा कि ठंड की शुरुआत हो गई है। ऐसे में गरीबों को ठंड से राहत दिलाने की आवश्कता है। इसके लिए सभी को मिलजुलकर गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कार्य करना होगा। कहा कि माहेर (मां का घर संस्था) गरीब, असहाय एवं मंदबुद्धि जनों के हित के लिए इस क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य कर रहा है। इसकी जितनी भी सराहना किया जाय वह कम होगा। उन्होंने संस्था को हर संभव मदद करने की बात कही।

इसके पूर्व संस्था के सदस्यों द्वारा जिप सदस्य को बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर समाजसेवी गंदौरी राम, चंदन पासवान, रोहित यादव, ओमप्रकाश शर्मा, विजय जयसवाल, राजेश कुजूर, रमेश हांसदा, मनोहर कुमार आदि उपस्थित थे।

 135 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *